Heat Wave : राजस्थान में गर्मी का जोर...पाकिस्तान से आई गर्म हवा ने चढ़ाया पारा..!

<p><em><strong>राजस्थान में एक-दो दिन में कुछ शहरों का दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान की तरफ बन रहे एंटी साइक्लोनिक सिस्टम से लू बढ़ने के आसार हैं।</strong></em></p>

Heat Wave : राजस्थान में गर्मी का जोर...पाकिस्तान से आई गर्म हवा ने चढ़ाया पारा..!
11-05-2023 - 10:58 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में गर्मी अब अपने पूरे परवान पर है। मई के शुरुआती दिनों में हुई बारिश के बाद जहां प्रदेश का तापमान सामान्य था। वहीं, अब चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। प्रदेश में लगातार तीन दिनों से बढ़े तापमान के बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मई के अगले सप्ताह से राजस्थान में हीटवेव का दौर चलेगा। इससे तापमान भी बढ़ोतरी होगी। बताया जा रहा है कि अब राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा।
बुधवार की बात करें तो इस दिन भी सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे। तीखी धूप का असर शाम पांच बजे तक रहा। इस दौरान प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बांड़मेर में 43.9 0 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर के के अलावा अधिकतम तापमान जालोर, जालोर, जोधपुर जैसलमेर और बीकानेर में भी पारा 42 डिग्री के आसपास रहा। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्यियस रहा।
पाकिस्तान में बने सिस्टम से बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने कहना है कि 12 और 13 की दोपहर राजस्थान के तापमान में अधिक वृद्धि होगी। रात के तापमान में भी तेजी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान मोचा का असर राजस्थान में नहीं दिख रहा है। हालांकि इस दौरान राज्य में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ जल्द एक एंटी साइक्लोनिक सिस्टम बनेगा, जिससे गर्मी के तेवर और तेज होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।