महंगे रिचार्ज प्लान की अब छुट्टी! सिम एक्टीवेट रखने के लिए ये हैं 3 बेस्ट प्लान

<p><em><strong>अब आप अपने सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए एयरटेल के इन तीन प्लान में से किसी एक का चयन कर सकते हैं।&nbsp;</strong></em></p>

महंगे रिचार्ज प्लान की अब छुट्टी! सिम एक्टीवेट रखने के लिए ये हैं 3 बेस्ट प्लान
23-12-2022 - 10:27 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश में तीन प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी है। इनमें एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया का नाम शामिल हैं। ये तीनों कंपनी एक-दूसरे से तगड़ा मुकाबला करने के लिए कम कीमत में कई सुविधाओं का प्लान ऑफर करती रहती है। किफायती प्लानों को लाने के पीछे का मकसद सिर्फ ग्राहकों को अपनी ओर खींचना है।

ऐसे ग्राहक जो अपनी सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज करते हैं तो उनके लिए एयरटेल के पास एक या दो नहीं बल्कि तीन किफायती प्लान हैं। एयरटेल के तीनों प्लान स्मार्ट रिचार्ज के नाम से जाने जाते हैं। ये 28 दिन, 30 दिन और एक महीने की वैधता के साथ आते हैं। आइए आपको एयरटेल के स्मार्ट रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।

99 रुपए का स्मार्ट रिचार्ज
एयरटेल अपने ग्राहकों को 99 रुपये का स्मार्ट रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इसकी वैधता 28 दिनों की होती है। इसमें 99 रुपये का टॉकटाइम और 200 जीबी डेटा दिया जाता है। इस रिचार्ज से 28 दिनों तक आपका सिम कार्ड एक्टिव रह सकता है। इसके अलावा कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड का चार्ज लगता है। 
109 रुपए का स्मार्ट रिचार्ज
एयरटेल की ओर से 109 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान भी 99 रुपये के टॉकटाइम और 200डठ डेटा की सुविधा के साथ आता है। इसमें कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड, इंटरनेषनल के 1.5 रुपये और लोकल एमएमएस के लिए 1 रुपये का चार्ज लगेगा।

111 रुपए का स्मार्ट रिचार्ज
एयरटेल की ओर से एक खास प्लान जो दिया जाता है उसकी कीमत 111 रुपये है। एयरटेल अपने ग्राहकों 111 रुपये में एक महीन तक सिम कार्ड एक्टिव रखने वाला प्लान देता है। बात करें बेनिफिट्स की तो इसमें ग्राहकों को 99 रुपये का टॉकटाइम और 200 जीबी डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड का चार्ज लगता है। एसएमएस बेनिफिट के लिए इंटरनेषनल के 1.5 रुपये और लोकल एसएमएस के 1 रुपये चार्ज लगेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।