Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा समाप्त, 146 दिन बाद क्या विपक्ष को साधकर प्रधानमंत्री के दावेदार हो सकते हैं राहुल..? 

<p><em><strong>Bharat Jodo Yatra :&nbsp;राहुल कहते रहे हैं कि उनकी यात्रा का मकसद सियासी नहीं है लेकिन राजनीति के जानकारों&nbsp;की मानें तो दक्षिण से उत्तर तक इस यात्रा के जरिए कांग्रेस दरअसल 372 लोकसभा सीटों पर फोकस कर रही है।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा समाप्त, 146 दिन बाद क्या विपक्ष को साधकर प्रधानमंत्री के दावेदार हो सकते हैं राहुल..? 
31-01-2023 - 09:30 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पूरी हो गई है। इस यात्रा ने करीब 3570 किमी का सफर तय किया है। कुल 146 दिन के इस सफर में राहुल ने 14 राज्यों की सीमाओं को छुआ है। इनमें तमिलनाडु के कन्याकुमारी से केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।
राहुल कहते रहे हैं कि उनकी यात्रा का मकसद सियासी नहीं है लेकिन राजनीति के जानकार की मानें तो दक्षिण से उत्तर तक इस यात्रा के जरिए कांग्रेस दरअसल 372 लोकसभा सीटों पर फोकस कर रही है। कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए वे राहुल गांधी की नई इमेज तैयार करने में कामयाब रहे हैं। करीब पांच महीने बाद राहुल जनता से जुड़े गंभीर नेता के तौर पर सामने आए हैं। अब वे विपक्ष को लीड कर सकते हैं और प्रधानमंत्री पद के कैंडिडेट भी हो सकते हैं।
Bharat Jodo Yatra : राहुल की अगुआई में विपक्ष को एकजुट करने की रणनीति
राहुल की यात्रा जिन राज्यों से गुजरी, वहां विपक्ष के नेता राहुल की यात्रा में शामिल हुए। शिवसेना के उद्धव गुट से संजय राउत, महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ उमर अब्दुल्ला जहां राहुल के साथ दिखे, तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी यात्रा के बाद राहुल से मुलाकात की बात कही है। हालांकि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर और पश्चिम पंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने यात्रा से दूरी बनाए रखी।
सियासत से ज्यादा राहुल के लुक और टी-शर्ट की चर्चा
राहुल के इस सफर में सियासत से ज्यादा उनका लुक चर्चा में रहा है। कन्याकुमारी में 7 सितंबर को यात्रा की शुरुआत के समय राहुल के चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी, लेकिन करीब पांच महीने बाद उनकी शक्ल पूरी तरह बदल चुकी थी। चेहरे पर घनी दाढ़ी थी, तो सिर के बाल भी बढ़े हुए थे। इधर, राहुल की सफेद टी-शर्ट भी चर्चा में रही, जिसे पहनकर वे कड़ाके की सर्दी में भी चलते नजर आए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।