कांग्रेस पाकिस्तान से शुरू करे भारत जोड़ो यात्राः सीएम सरमा

कांग्रेस पाकिस्तान से शुरू करे भारत जोड़ो यात्राः सीएम सरमा
07-09-2022 - 12:00 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस की 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरने वाली मिशन 2024  के तहत भारत जोड़ो यात्रा की आज कन्याकुमारी से शुरुआत होने जा रही है। श्रीनगर तक जाने वाली इस 3570 किलोमीटर की यात्रा को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि अगर कांग्रेस को यह यात्रा शुरू ही करनी है तो इसकी शुरुआत पाकिस्तान से होनी चाहिए।

सरमा ने कहा, भारत पहले से जुड़ा हुआ है और एक है।  भारत का बंटवारा 1947 में हुआ था इसलिए भारत में इस यात्रा का कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। अगर राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा करनी ही है, तो इसकी शुरुआत पाकिस्तान से करनी चाहिए। भारत में इस यात्रा को करने का क्या मतलब है?

इसी क्रम में तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने तंज करते हुए कहा है कि राहुल गांधी 'भारत जोड़ो' नहीं 'भारत छोड़ो' यात्रा के लिए प्रसिद्ध हैं। राहुल गांधी जब इस यात्रा के माध्यम से देश में घूमेंगे तो पता चलेगा कि आठ साल में पीएम मोदी ने देश को कैसे बदल दिया और उनकी आंखें खुल जाएंगी।

भाजपा नेताओं के इन बयानों के बाज कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि भाजपा सही कह रही है 'भारत छोड़ो आंदोलन' महात्मा गांधी के नेतृत्व में था जिसमें संघियों ने कभी भाग नहीं लिया। फिलहाल हमारे राहुल गांधी बुधवार से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।