Pathan : पठान का परचम..बनी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म, तोड़े अब तक के सारे रिकाॅर्ड, 5 दिन में कमाई 550 करोड़ के पार..!
<p><em><strong>Pathan : ‘पठान’ ने अपनी धुआंधार ओपनिंग करके कई बड़े रिकॉर्ड्स धुआं-धुआं कर दिए हैं। इतिहास के पन्नों में ‘पठान’ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म के तौर पर अपना नाम दर्ज करा चुकी है। पठान को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं लेकिन लोगों की दीवानगी अभी भी आसमान छू रही है।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
Pathan ने तो कुर्सियों की पेटी बांधने को कहा था लेकिन शाहरुख के लिए फैंस की दीवानगी का आलम ये है कि सिनेमाघरों की कुर्सियां ही टूटने लगी हैं। Pathan के लिए लोगों का क्रेज इस हद तक बढ़ गया है कि लोग थियेटर्स के अंदर खुशी से पटाखे जलाने पर मजबूर हो गए। सीट्स पर खड़े होकर नाचने से कई सिनेमाघरों की कुर्सियां तक टूट गई हैं। क्या कभी किसी स्टार या फिल्म के लिए ऐसा दीवानापन देखा है? पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। जिधर देखो उधर सिर्फ पठान का ही परचम लहरा रहा है। 4 साल बाद आई किंग खान की कमबैक फिल्म से सिनेमाघरों की रौनक लौट आई है. पठान के लिए जिस तरह लोगों की दीवानगी देखने को मिल रही है, वह वाकई में अद्भुत है।
पठान की जबरदस्त कमाई
इस बार वीकेंड भी पठान के नाम रहा। शाहरुख खान की फिल्म ने वीकेंड पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। पठान के 5वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, शुरुआती रुझानों के अनुसार, Pathan ने रविवार 29 जनवरी को करीब 70 करोड़ के आसपास की कमाई करके फिर से इतिहास रचा है।
5 दिन में 550 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी Pathan
रविवार की छुट्टी का भी पठान को भरपूर फायदा मिला है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, पठान का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 5वें दिन 550 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू सकता है। महज 5 दिन में 550 करोड़ की कमाई करना अपने आप में बहुत बड़ी कामयाबी है। बॉक्स ऑफिस के नंबर्स ने साबित कर दिया है कि शाहरुख खान ही बॉलीवुड के रियल बादशाह हैं।
What's Your Reaction?