श्रीयंत्र का डिजाइन, पौने दो लाख पौधे, ये है भारत की सबसे बड़ी भूल भुलैया..!
<p><em><strong>2,100 मीटर के रास्ते के साथ तीन एकड़ में फैले, भूलभुलैया उद्यान को केवल 8 महीने की छोटी अवधि में विकसित किया गया है।</strong></em></p>
गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने केवड़िया के एकता नगर में दो नए पर्यटक आकर्षणों का उद्घाटन किया। इनमें दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (एसओयू) के पास जंगल सफारी के सामने भारत के सबसे बड़ी भूलभुलैया षामिल है। यह मियावाकी जंगल के पास बनाया गया है।
2,100 मीटर के रास्ते के साथ तीन एकड़ में फैले, भूलभुलैया उद्यान को केवल 8 महीने की छोटी अवधि में विकसित किया गया है। केवड़िया के बगीचे को ‘श्री यंत्र’ के आकार में बनाया गया है, जो सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
कभी हुआ करती थी डंपिंग साइट
कभी यहां कूड़े का ढेर हुआ करता था। अब पक्षी, तितलियां और मधुमक्खियां पनप रही हैं। इस उद्यान की गूढ़ सड़कों के माध्यम से घूमना पर्यटकों के मन, शरीर और इंद्रियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
लगाए गए 1,80,000 पौधे
इस गार्डन के पास करीब 1,80,000 पौधे लगाए गए हैं। इनमें ऑरेंज जेमिन, मधु कामिनी, ग्लोरी बोवर और मेहंदी शामिल हैं।
What's Your Reaction?