Rajasthan Paper Leak News : राजस्थान शिक्षक भर्ती सेकंड ग्रेड पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी भूपेंद्र सारण को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार

<p><em>Rajasthan Paper Leak News :&nbsp;पेपर लीक के मुख्य आरोपी और इनामी सरगना भूपेन्द्र सारण को बैंगलूरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान में आरपीएससी की सैकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसओजी को बड़ी सफलता हांसिल हुई है। एसओजी ने यह कार्रवाई करते हुए भूपेंद्र को गिरफ्तार किया।&nbsp;</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Rajasthan Paper Leak News : राजस्थान शिक्षक भर्ती सेकंड ग्रेड पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी भूपेंद्र सारण को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार
24-02-2023 - 06:14 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पेपर लीक के मुख्य आरोपी भूपेन्द्र सारण लंबे समय से भूमिगत हो गया था, पुलिस से छिपने के लिए भूपेंद्र जालोर, बीकानेर, बाड़मेर और अहमदाबाद भी गया था। भूपेंद्र 2011 में जीएनएम भर्ती पेपर आउट प्रकरण और 2022 में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में भी शामिल था। भूपेंद्र की गर्लफ्रेंड और पत्नी पहले ही गिरफ्तार हो चुकी हैं। इससे पहले बीते महीने पेपर लीक करने के आरोपी चार शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया थी। 

Rajasthan Paper Leak News : राष्ट्रीय रोजगार संघ के अध्यक्ष भरत बेनीवाल ने शिक्षक भर्ती सेकंड ग्रेड पेपर लीक के मुख्य आरोपी भूपेंद्र सारण की गिरफ्तारी पर कहा कि आज एसओजी द्वारा भूपेंद्र सारण की गिरफ्तारी करने से युवाओं में एसओजी और सरकार के प्रति विश्वास जागा है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करें और साथ ही सी एच ओ भर्ती के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर नए कानून के तहत उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। 

आपको बता दें कि सेकेंड ग्रेड शिक्षक पेपर लीक कांड के मुख्य सरगना सुरेश ढाक- भूपेंद्र सारण पर पुलिस ने 25 -25 हजार का इनाम घोषित किया था।  SOG ने भूपेंद्र सारण को गिरफ्तार कर लिया है, सुरेश ढाका अब भी पुलिस कि गिरफ्त से दूर है।राजस्थान पुलिस ने दोनों आरोपियों का पता बताने वाले व्यक्ति को पुलिस 25 -25 हजार का इनाम देने कि घोषणा की है। 

इस कांड के अभियुक्त भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका के विरुद्ध थाना बेकरिया पर सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के संबंध में राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1992 और 2022 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस की ओर से आसपास के जिलों एवं अन्य राज्यों में संभावित स्थानों पर तलाश की गई, भूपेंद्र सारण को दस्तयाब कर लिया लेकिन अभी तक सुरेश ढाका का कोई सुराग नहीं लगा है। 

 गौरतलब है कि सुरेश ढाका सांचौर के अचलपुर गांव का रहने वाला है। ढाका पहले भी मनी लॉन्ड्रिंग और पेपर लीक मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ढाका की तलाश कर रही है। सुरेश बिश्नोई और भूपेंद्र सारण शामिल ने हर अभ्यर्थी से पेपर देने के एवज में 10-15 लाख रुपये  लिए थे। सुरेश ढाका और सुरेश विश्नोई रिश्ते में  जीजा-साला लगते है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।