70 बच्चों की मौत के मामले में पलटी गाम्बिया सरकार और कहा, भारतीय कफ सिरप से बच्चों की मौत की पुष्टि नहीं

<p><em><strong>गाम्बिया ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि भारत में बनी खांसी की दवा ही बच्चों की मौत की वजह है</strong></em></p>

70 बच्चों की मौत के मामले में पलटी गाम्बिया सरकार और कहा, भारतीय कफ सिरप से बच्चों की मौत की पुष्टि नहीं
03-11-2022 - 07:26 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

गाम्बिया में कथित तौर पर भारतीय कफ सिरप से 70 बच्चों की मौत के मामले में यू-टर्न लेते हुए गाम्बिया ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि भारत में बनी खांसी की दवा ही बच्चों की मौत की वजह है। गाम्बिया की मेडिसिन कंट्रोल एजेंसी के हवाले से यह जानकारी मिली है। 
गाम्बिया मेडिसिन कंट्रोल एजेंसी के प्रतिनिधि टीजन जैलो ने 31 अक्टूबर को मीडिया से कहा, अभी पुष्टि नहीं हुई है कि भारतीय खांसी की दवाई से बच्चों की किडनी खराब हुई थी। हम बच्चों की मौत की सही वजह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक यही पता है कि खांसी की दवा से 70 बच्चों की मौत हुई थी।
मृतकों में से कई बच्चों ने कोई दवा नहीं ली
एजेंसी के अनुसार कई ऐसे बच्चों की मौत भी हुई है, जिन्होंने कोई दवा नहीं ली थी। मरने वालों में कुछ बच्चे ऐसे भी हैं, जो कोई दूसरी दवा ले रहे थे। हमने उस दवा की जांच की है, जिसमें पता चला है कि वो अच्छी दवा है। ऐसे में हम अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं।
यह था मामला
कुछ दिन पहले गाम्बिया में 70 बच्चों की मौत हुई थी। बाद में पता चला कि बच्चों की मौत किडनी में इंफेक्शन की वजह से हुई है। इन मौतों को भारत में बने खांसी के सिरप से जोड़कर देखा गया। 5 अक्टूबर को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत के मेडेन फार्मास्यूटिकल्स के खांसी के 4 सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।