रणबीर-आलिया की पहली सालगिरह: फ्लाइट में मुलाकात, 4 साल का रिलेशनशिप, किसी फिल्म से कम ये रियल प्रेम कहानी
<p><em><strong>रणबीर और आलिया 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे और इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। पहले ही साल में दोनों मम्मी पापा भी बन चुके हैं। </strong></em></p>
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी के कई किस्से हैं, लेकिन आज उनकी शादी की पहली सालगिरह है और यहां पर उनके प्यार की सच्ची वाली कहानी मिलेगी, जिसे आलिया ने खुद ही बताया था। दरअसल, 14 अप्रैल बॉलीवुड के कपूर और भट्ट परिवार दोनों के लिए बेहद खास दिन है। आज रणबीर और आलिया की शादी को पूरा एक साल हो गया है। पिछले साल आज ही के दिन दोनों ने बांद्रा स्थित अपने घर में शादी की थी, जिसमें उनके परिजन और कुछ खास दोस्त शामिल थे। पति-पत्नी के बाद दोनों मम्मी-पापा भी बन चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई।
जमीन नहीं आसमान में मीठी मुलाकात
आलिया भट्ट ने अपनी लव स्टोरी के बारे में ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ में बताया था कि कैसे जमीन पर नहीं बल्कि आसमान में उन दोनों के प्यार के रिश्ते की शुरुआत हुई। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘हम दोनों ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए एक वर्कशॉप अटेंड करने तेल अविव जा रहे थे। मुझे याद है कि उन्हें मेरे साइड में बैठना था और मैं इसके लिए बेहद एक्साइटेड थी। रणबीर मेकी साइड वाली सीट पर बैठे और उनकी सीट में कुछ खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से क्रू उन्हें कहीं दूसरी जगह शिफ्ट करने वाले थे।
आलिया को जब लगा, टूट गया सपना
आलिया ने आगे बताया, मुझे जैसे ही इस बारे में जानकारी हुई तो आई वॉज लाइक... ये क्यों हो रहा है, मेरा सपना क्यों टूट रहा है? हालांकि, थोड़ी देर बाद उनकी सीट ठीक हो गई और फिर वो अपनी जगह पर आ गए, फिर हमारी बातचीत शुरू हुई। बातचीत शुरू हुई तो रणबीर ने कहा कि वो भी मेरे साथ बैठना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत ही इरिटेट हो रहा था, इस सीट को भी अभी खराब होना था, जब हम दोनों साथ में इतने अच्छे से बैठे थे।’ शो के दौरान आलिया ने कहा था, तो प्यार की शुरुआत वहीं से हुई बाकी तो सब आपके सामने है।
4 साल तक रिलेशनशिप में रहे रणबीर और आलिया
रणबीर और आलिया इसी मुलाकात से करीब आए फिर 4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने फैसला किया कि वो अपने रिश्ते को नया नाम देंगे। आलिया भट्ट ने बताया था कि रणबीर कपूर ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था। आलिया ने बताया कि वो लंबे समय से इसके बारे में बात कर रहे थे, लेकिन पेंडेमिक के दौरान उन्होंने इस बारे में बात नहीं करने का फैसला किया। रणबीर ने वही किया। आलिया ने बताया कि रणबीर हर जगह अंगूठी साथ लेकर घूमते थे और उन्होंने आलिया को सबसे अद्भुत जगह मसाई मारा में प्रपोज किया था।
What's Your Reaction?