बाइडेन की गजब शिकायत...! बोले-मोदी आपने मेरे लिए मुसीबत खड़ी कर दी है
<p><em><strong>अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जापान में क्वाड बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अजीबोगरीब शिकायत की। इसे सुनकर पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। </strong></em></p>
अधिकारियों ने बताया कि बाइडन बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के पास गए और उन्होंने जो बातें कहीं उनमें से एक यह थी कि अगले महीने पीएम मोदी की वाशिंगटन डीसी की राजकीय यात्रा के दौरान उनके कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उन्हें प्रमुख नागरिकों से जिस तादात में अनुरोध मिल रहे हैं, वो उनके लिए समस्या बन रहे हैं।
मोदी की अमेरिका में लोकप्रियता पर चुटकी लेते हुए बाइडेन ने कहा- ‘आप मेरे लिए एक वास्तविक समस्या पैदा कर रहे हैं। अगले महीने वाॅशिंगटन में आपके लिए एक रात्रिभोज है, इसके लिए पूरे देश में हर कोई आना चाहता है। मेरे पास टिकट खत्म हो गए हैं।’ इस पर जब मोदी मुस्कुराए तो बाइडेन ने कहा, ‘आपको लगता है कि मैं मजाक कर रहा हूं। मेरी टीम से पूछो। मुझे ऐसे लोगों के फोन आ रहे हैं, जिनके बारे में मैंने पहले कभी नहीं सुना। फिल्म अभिनेताओं से लेकर रिश्तेदारों तक हर कोई। आप बहुत लोकप्रिय हैं।’
मोदी जून मंे जा रहे अमेरिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ साल में पहली बार जून में अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं। व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि राष्ट्रपति जो बिडेन अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे, जिसमें 22 जून को एक राजकीय रात्रिभोज शामिल होगा।
तारीफों के बांधे पुल
बाइडन ने मोदी की तारीफ में आगे कहा कि पीएम मोदी क्वाड में दोनों देश क्या कर रहे हैं, समेत हर चीज पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रहे हैं। आप यह प्रदर्शित कर रहे हैं कि लोकतंत्र मायने रखता है। अमेरिकी भारतीय प्रधानमंत्री जलवायु में बुनियादी बदलाव कर रहे हैं और हिंद-प्रशांत में उनका प्रभाव है।
आस्टेªलिया के पीएम भी मुरीद
अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह की राय जाहिर करते हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि उन्हें भी सामुदायिक कार्यक्रम के लिए मिल रहे सभी अनुरोधों को स्वीकार करने में मुश्किल हो रही है, जहां मोदी मंगलवार को बोलेंगे, जबकि सिडनी स्थल की क्षमता 20,000 लोगों की है। अल्बानीज ने याद किया कि कैसे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 90,000 से अधिक लोगों ने उनका स्वागत किया था। इस पर बाइडेन ने मोदी से मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें उनका ऑटोग्राफ लेना चाहिए।
What's Your Reaction?