जामताड़ा में बड़ा हादसा, ट्रेन से कटे 12 यात्री ,2 की मौत, आग की सूचना मिलने पर पटरी पर कूद गए थे यात्री
<p>झारखंड के जामताड़ा में बुधवार देर शाम एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना हो गई। जामताड़ा-करमाटांड़ के कलझारिया के पास ट्रेन से कटकर दो की मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों केघायल होने की भी सूचना मिल रही है। रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे। घटना उस समय हुई जब ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्री कूद गए।</p>
झारखंड के जामताड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, जामताड़ा-करमाटांड़ के कलझारिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों की जान चली गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक, अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर यात्री ट्रेन से कूद गए थे और उसी समय सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई। इस हादसे में अबतक कुल 2 लोगों की मौत होने की सूचना है वहीं, कुछ लोगों के घायल बताए जा रहे है।
जामताड़ा के डिप्टी कमिश्नर ने कहा, 'घटना के बाद कुछ लोगों की मौत की सूचना मिली है। मौतों की सही संख्या की पुष्टि बाद में की जाएगी। मेडिकल टीमें और एंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं।
जानकारी के अनुसार बताया गया कि डाउन लाइन में बंगलुरू-यशवंतपुर एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसी बीच लाइन के किनारे डाले गये गिट्टी का डस्ट उड़ रहा था, लेकिन डस्ट को देखकर चालक को संदेह हुआ कि ट्रेन में आग लग गई है और धुंआ निकल रहा है, जिस कारण ट्रेन को रोकते ही यात्री भी उतर गए, इसी बीच अप में जा रही ईएमयू ट्रेन की चपेट में कई यात्री आ गए जिसमें से दो की मौत हो गई।
प्रधानमंत्री ने जताया दुख प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा गया है, कि 'जामताड़ा में जो दुर्घटना हुई, उससे मैं दुखी हूं। जिन लोगों ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। आशा करता हूं कि जख्मी हुए लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
What's Your Reaction?