Joe Biden : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मास्टरकार्ड के पूर्व CEO अजय बंगा  को वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद के लिये नामित किया

<p><em>Joe Biden :&nbsp;भारतीय मूल के अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मास्टरकार्ड के पूर्व CEO अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद के लिये नामित किया है। राष्ट्रपति बाइडेन ने बयान में कहा, &lsquo;अजय इतिहास के इस महत्वपूर्ण क्षण में वर्ल्ड बैंक का नेतृत्व करने के लिये विशिष्ट रूप से उपयुक्त हैं। &#39;</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Joe Biden : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मास्टरकार्ड के पूर्व CEO अजय बंगा  को वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद के लिये नामित किया
24-02-2023 - 12:26 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

उल्लेखनीय है कि 63 साल के Ajay banga वर्तमान में जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन हैं। इससे पहले, वह मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। 

Joe Biden ने कहा, ‘अजय ने सफल, वैश्विक कंपनियों के निर्माण और प्रबंधन में तीन दशक से अधिक का समय बिताया है। ये वे कंपनियां हैं जो विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार सृजित करती हैं और निवेश लाती हैं…’ उन्होंने कहा, ‘उनके पास लोगों और व्यवस्था को प्रबंधित करने तथा परिणाम देने के लिये दुनिया भर के वैश्विक नेताओं के साथ साझेदारी करने का एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है। ’ बंगा को 2016 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 

बता दें कि अजय बंगा के पास करीब 30 वर्षों का बिजनेस अनुभव है। मास्टकार्ड में अलग-अलग भूमिकाओं में काम करने के अलावा वह अमेरिकन रेड क्रॉस, क्रॉफ्ट फूड्स और डाउ इंक के बोर्ड में भी सेवाएं दे चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।