बिग बी का नया अभियान,हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म मेडीबडी के साथ डाक्टरी परामर्श के लिए करेंगे जागरूक

<p><em>स्वस्थ भारत के निर्माण पर फोकस करते हुए अमिताभ बच्चन डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म मेडीबडी के अभियान में साथ नज़र आएंगे। डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म मेडीबडी लगातार अपने आनलाइन वीडियो डॉक्टर कंसल्टेशन की सर्विस में इनोवेशन के माध्यम से भारत के हेल्थकेयर सेक्टर में बदलाव ला रहा है और अब इसी से जुड़े एक अभियान में अभिनेता अमिताभ बच्चन लोगों को जागरूक करते नजर आयेंगे।</em></p>

बिग बी का नया अभियान,हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म मेडीबडी के साथ डाक्टरी परामर्श के लिए करेंगे जागरूक
28-06-2023 - 01:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण पर फोकस करते हुए अमिताभ बच्चन के साथ टागेर्टेड ब्रांड फिल्मों की सीरीज के साथ कंपनी ने अभियान शुरू किया गया है। वर्तमान दौर में लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर अपनी लाइफस्टाइल चुन रहे हैं। 

सिर्फ 10 मिनट में स्पेशलिस्ट से होगी वीडियो कंसल्टेशन

मेडीबडी का उद्देश्य टेक्नोलॉजी का लाभ लेते हुए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं को सबकी पहुंच में लाना है। प्लेटफॉर्म साल के 365 दिन चौबीस घंटे मात्र 10 मिनट में स्पेशलिस्ट डॉक्टर से वीडियो कंसल्टेशन का वादा करता है।

खुद का इलाज की आदत है बदलनी 

हालांकि जब भी लोगों को किसी तरह की परेशानी होती है, तो अक्सर लोग डॉक्टर से सलाह लेने के महत्व की अनदेखी कर देते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे स्वयं अपना इलाज कर सकते हैं या फिर अनचाही सलाह पर उन्हें बहुत भरोसा होता है। मेडीबडी का लक्ष्य है कि इस आदत को बदला जाए और लोगों को बताया जाए कि घर बैठे या कहीं भी बस 10 मिनट के भीतर उनकी सहूलियत के हिसाब से एक्सपर्ट डॉक्टर से वीडियो कंसल्टेशन किया जा सकता है।

शहर व गाँव के बीच चिकित्सा के अंतर को मिटाने के लिए करते हैं निवेश

मेडीबडी के सह-संस्थापक एवं सीईओ सतीश कन्नन ने कहा, ‘करोड़ों भारतीयों तक उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ कराना हमारा लक्ष्य है। हम लगातार शहर एवं गांव के बीच चिकित्सा के मामले में अंतर को मिटाने के लिए निवेश कर रहे हैं। हमारे प्लेटफॉर्म से भारतीयों को मात्र 10 मिनट के भीतर डॉक्टर से कंसल्ट करने की सुविधा मिलती है और डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित की जाती है। इससे उन्हें सही फैसला लेने में मदद मिलती है और स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। हमें भरोसा है कि आॅनलाइन वीडियो डॉक्टर कंसल्टेशन की सहूलियत और पहुंच के बारे में जागरूकता के लिए संदेश से लोगों की सोच को बदलने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।