बीसीसीआई का बड़ा फैसला..डीडी स्पोर्ट्स पर दर्शक मुफ्त में देख सकेंगे शृंखला के मैच..!

<p><em>भारत और ऑस्&zwj;ट्रेलिया के बीच टेस्&zwj;ट मैचों की शृंखला जल्दी ही शुरू होने जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत आ चुकी है और कप्तान रोहित के नेतृत्व में भारतीय टीम कड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए खुद को तैयार कर रही है। इस शृंखला की रोचकता को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ऑफ कंट्रोल क्रिकेट इन इंडिया यानी बीसीसीआई ने तय किया है कि इस मैच का मुफ्त प्रसारण किया जाएगा।</em></p>

बीसीसीआई का बड़ा फैसला..डीडी स्पोर्ट्स पर दर्शक मुफ्त में देख सकेंगे शृंखला के मैच..!
03-02-2023 - 06:40 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इसी माह यानी 9 फरवरी से शुरू होने वाली इस टेस्ट मैच शृंखला को दर्शक डीडी स्‍पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में देख सकेंगे। गुरुवार, 2 फरवरी को उसकी ओर से यह जानकारी साझा की गई है। यह मुकाबला स्‍टार स्‍पोर्ट्स के साथ-साथ डीडी स्‍पोर्ट्स फ्री टू एयर चैनल पर भी दिखाया जाएगा। दर्शक डीडी स्‍पोर्ट्स की एप के माध्‍यम से भी मैच का लुत्‍फ मोबाइल फोन पर मुफ्त में उठाया जा सकता है। इससे पूर्व भारत-श्रीलंका और भारत न्‍यूजीलैंड सीरीज का प्रसारण भी डीडी स्‍पोर्ट्स ने किया था।

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया टेस्‍ट सीरीज भारतीय टीम के लिए करो या मरो जैसी है। उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनना है तो हर परिस्थिति में यह शृंखला जीतनी ही होगी। टेस्‍ट चैंपियनशिप के समीकरणों को समझें तो टीम इंडिया को ऑस्‍ट्रेलिया को कम से कम 3-1 से मात देनी जरूरी है।

कंगारू टीम भारत के विरुद्ध पूरी तैयारी के साथ आई है। कप्‍तान पैट कमिंस इस बातो को अच्छी तरह से जानते हैं कि भारत की पिचें स्पिन गेंदबाजी के लिए सहायक हैं इसीलिए वे अतिरिक्‍त स्पिनर्स अपनी टीम में लेकर आए हैं। स्पिन गेंदबाजी के अभ्यास के लिए ऑस्‍ट्रेलिया की टीम के लिए विशेष शिविर भी लगाये गये हैं। छह साल के बाद ऑस्‍ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर टेस्‍ट सीरीज खेलने के लिए आई है। इस बीच दो बार भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया का दौरा किया और दोनों ही बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर पटखनी दी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।