खुशखबर..! विराट ने करियर में पहली बार हासिल की यह उपलब्धि
<p><em><strong>विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को पछाड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। </strong></em></p>
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पहली बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को पछाड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया है।
कोहली का बड़ा कमाल
विराट कोहली को पहली बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था और वह पहली ही बार में यह अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे। विराट कोहली ने अक्टूबर के कैलेंडर महीने में 205 टी-20 रन बनाए थे। इस दौरान 23 अक्टूबर को उनकी नाबाद 82 रनों की पारी के दम पर भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ चार विकेट की प्रसिद्ध जीत दर्ज की थी।
यह बड़ा रिकॉर्ड भी उनके नाम
विराट कोहली हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। कोहली ने कुल 26 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 83.92 की औसत से 1091 रन बनाए हैं, जो बाकी खिलाड़ियों से सबसे ज्यादा हैं।
What's Your Reaction?