विपक्षी दलों की बेंगलूरु में बड़ी बैठक: तस्वीरों में दिखे ममता से केजरीवाल तक

<p><em><strong>बेंगलूरु में विपक्षी दलों की बैठक का सोमवार को पहला दिन था। विपक्ष की 26 पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने पहले दिन बैठक में हिस्सा लिया।</strong></em></p>

विपक्षी दलों की बेंगलूरु में बड़ी बैठक: तस्वीरों में दिखे ममता से केजरीवाल तक
18-07-2023 - 08:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बेंगलूरु में विपक्षी दलों की बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य बड़े नेता नजर आए। दो दिवसीय बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में बीजेपी के खिलाफ एक साझा कार्यक्रम तैयार करने और एकजुट होकर सत्ता से बाहर करने की योजना बनाई जाएगी।
पोस्टरों से ‘हम एक हैं’ का संदेश 
बैठक की शुरुआत से पहले यहां पोस्टरों के माध्यम से ‘हम एक हैं’ (यूनाइटेड वी स्टैंड) का संदेश देने दिया गया। इस नारे के पोस्टरों को बेंगलूरु की तमाम सड़कों पर लगाया गया था। इसके अलावा डीएमके नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कई अन्य नेता इस बैठक में शामिल हुए।
पहले दिन नहीं दिखे शरद पवार 
हालांकि, विपक्षी दलों की एकता को लेकर हुई पहली बैठक में शामिल हुए शरद पवार इस बार विपक्षी दलों की बैठक के पहले दिन नजर नहीं आए। इसे लेकर खरगे ने दिल्ली में कहा कि उनकी पवार से बात हुई है और वह मंगलवार (18 जुलाई) को बैठक में शामिल होंगे। बेंगलूरु में विपक्ष की रात्रिभोज बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल, लालू यादव समेत कई दिग्गज इस बैठक में शामिल हुए। वहीं, शरद पवार कल (18 जुलाई) बेंगलूरु में विपक्ष की बैठक में शामिल होंगे।
ममता-सोनिया की जोड़ी केंद्र में
कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि अगले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता भारत के राजनीतिक परिदृश्य के लिए परिवर्तनकारी साबित होगी। जो लोग अकेले दम पर विपक्षी पार्टियों को हरा देने का दंभ भरते थे, वे इन दिनों एनडीए में नई जान फूंकने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस तस्वीर में विपक्षी दलों की महिला शक्ति नजर आ रही है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और टीएमसी प्रमुख एंव पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी नजर आ रहे हैं। दोनों ही विपक्षी दलों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
खरगे बोले, आधा काम हो गया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया कि अच्छी शुरुआत का मतलब है, आधा काम हो गया। समान विचारधारा वाले विपक्षी दल सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और राष्ट्रीय कल्याण के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।