अरबपति निरंजन हीरानंदानी ने समय बचाने के लिए की लोकल ट्रैन में यात्रा , देखें वायरल वीडियो
<p>हीरानंदानी ग्रुप के काे-फाउंडर और एमडी निरंजन हीरानंदानी, 73 साल की उम्र में भी ट्रेन से सफर कर रहे हैं। हाल ही में उन्हाेंने मुंबई लाेकल ट्रेन में यात्रा करते हुए अपना एक वीडियाे शेयर किया। उनकी इस यात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसे 37 मिलियन बार देखा गया और 400 हजार लाइक्स मिले</p>
ट्रेन में सफर करने का उनका एक वीडियाे भी सामने आया है। इस वीडियाे में निरंजन हीरानंदानी के प्लेटफाॅर्म पर इंतजार करने, एसी काेच में चढ़ने और महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर की यात्रा के पलाें काे कैद किया गया। अरबपति निरंजन हीरानंदानी ने हाल ही में लोकल ट्रेन में यात्रा करके मुंबई के ट्रैफिक को मात देने का फैसला किया। इस आनंददायक अनुभव को यहां देखें: <
/p> समय बचने के लिए चुना विकल्प हीरानंदानी ने कहा कि उन्हाेंने समय बचाने और मुंबई के बाेझिल ट्रैफिक से बचने के लिए ट्रेन का विकल्प चुना, और यात्रा काे एक व्यावहारिक अनुभव बताया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियाे काे 22 मिलियन से अधिक बार देखा गया है, जिसमें कई लाेगाें ने सार्वजनिक परिवहन काे चुनने के लिए हीरानंदानी की तारीफ की।
What's Your Reaction?