लोकसभा चुनाव के लिए जल्द जारी हो सकती है बीजेपी की पहली लिस्ट, यहां से लड़ेंगे पीएम मोदी और शाह

<p>लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी जल्द ही अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इस लिस्ट में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नाम हो सकते हैं। हालांकि पहली लिस्ट में ज्यादातर उन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होगा, जहां पिछली बार बीजेपी चुनाव हारी थी।</p>

लोकसभा चुनाव के लिए जल्द जारी हो सकती है बीजेपी की पहली लिस्ट, यहां से लड़ेंगे पीएम मोदी और शाह
25-02-2024 - 10:12 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजनीतिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट का जल्द से जल्द ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, होम मिनिस्टर अमित शाह समेत कुछ बड़े बीजेपी नेताओं का नाम पहली लिस्ट में होगा।
कौन कहां से लड़ सकता है चुनाव?
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी एक बार फिर वाराणसी से चुनाव मैदान में होंगे, वहीं अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि पहली लिस्ट में ज्यादातर उन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होगा, जहां पिछली बार बीजेपी चुनाव हारी थी।
बीजेपी हेडक्वार्टर में हुई मीटिंग
बीजेपी हेडक्वाटर में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और 6 राज्यों के बीजेपी नेताओं की मीटिंग हुई। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मीटिंग में शामिल होने आए थे। यूपी के अलावा बंगाल और तेलंगाना पर भी बात हुई। पीएम मोदी ने कहा था कि बीजेपी मक्खन पर नहीं बल्कि पत्थर पर लकीर खींचने में यकीन करती है। बैठक में 6 राज्यों की कोर टीम भी मौजूद थीं। इस दौरान यूपी, तेलंगाना, बंगाल जैसे राज्यों की कोर टीम के साथ चर्चा हुई और हारी हुईं सीटों पर उम्मीदवारों के पैनल पर चर्चा हुई। हर राज्य अपना अपना पैनल देगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।