राजस्थान में खूंखार आतंकी गिरफ्त में, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी

<p>राजस्थान पुलिस की स्पेशल सेल &lsquo;एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स&rsquo; को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस फोर्स ने 25 हजार के इनामी आतंकी मेराजुद्दीन को गिरफ्त में लेने में कामयाबी हासिल की है। ये आतंकी 10 साल से फरार था, जिसे सरगर्मी से तलाश किया जा रहा था।</p>

राजस्थान में खूंखार आतंकी गिरफ्त में, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी
25-02-2024 - 10:15 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आतंकी मेराजुद्दीन की गिरफ्तारी गंगापुर सिटी से हुई है। इस ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने में राजस्थान पुलिस के एडीजी दिनेश एमएन का भी खास रोल रहा। गिरफ्त में लिए गए आतंकी को अब गंगापुर लाने की कवायद हो रही है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स इस आतंकी से अब जयपुर में गहन पूछताछ करके उसके नेटवर्क के अन्य सक्रीय सदस्यों तक पहुंचने की कोशिशों में जुटेगी।
एटीएस करेगी पूछताछ
जानकारी के अनुसार एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स अब गिरफ्त में आए मेराजुद्दीन को एंटी टेररिस्ट स्कवॉड (एटीएस) के सुपुर्द कर देगी। इसके बाद इस आतंकी से अग्रिम पूछताछ एटीएस ही करेगी।
कई जगहों पर हमले की थी प्लानिंग
जानकारी के अनुसार मेराजुद्दीन औअर उसके साथियों की प्लानिंग भारत के कई हिस्सों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने और दहशत फैलाने की प्लानिंग थी। वर्ष 2014 से जयपुर एटीएस की टीम इस खूंखार आतंकी की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार ये तलाश आज 10 साल बाद खत्म हुई है।
अब तक 13 आतंकी गिरफ्तार
इस एक आतंकी की गिरफ्तारी के साथ राजस्थान से धरे गए आतंकियों की संख्या 13 पहुंच गई है। गौरतलब है कि सीकर जोधपुर और जयपुर जिले से अब तक 12 आतंकयों को गिरफ्त में लिया जा चुका है, जिसमें से सभी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।