भाजपा संसदीय बोर्ड की नयी सदस्य सुधा यादव हैं करगिल वीरांगना
NULL
भाजपा की नई संसदीय बोर्ड सदस्य सुधा यादव के पति सुखबीर सिंह यादव सीमा सुरक्षा बल के डिप्टी कमांडेंट थे। करगिल युद्ध में सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठियों से लड़ते हुए वे शहीद हो गए थे। सुधा यादव वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रीय सचिव हैं। सुधा ने 1987 में रुडक़ी विश्वविद्यालय से स्नातक किया, जिसे अब आईआईटी रुडक़ी नाम से जाना जाता है। वर्ष 2004 में सुधा यादव को महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अगला चुनाव 2009 में गुडग़ांव लोकसभा क्षेत्र से लड़ा। मगर यहां भी सफलता नहीं मिली। वर्ष 2015 में सुधा यादव को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया था।
राजनीति में ऐसे हुई एंट्री
साल 1999 में सुधा यादव की एंट्री राजनीति में हुई। करगिल युद्ध के बाद 1999 में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को हरियाणा में शिकस्त देने के लिए भाजपा को एक मजबूत उम्मीदवार की जरूरत थी। इस दौरान नरेंद्र मोदी हरियाणा के पार्टी प्रभारी थे, और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे महेंद्रगढ़ की लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने डॉ. सुधा यादव का नाम सुझाया। मगर सुधा चुनाव नहीं लडऩा चाहती थीं, सो उन्होंने मना कर दिया। सुधा यादव को मनाने की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी नरेंद्र मोदी को ही सौंपी।
What's Your Reaction?