भाजपा की पावर लिस्ट से गडकरी-शिवराज आउट, सुधा यादव की एंट्री
NULL
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी संसदीय बोर्ड से बाहर कर दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के.लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, डॉ. सुधा यादव और सत्यनारायण जटिया को सदस्य के तौर पर संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया है।
पार्टी के इस फैसले के बाद जहां एक तरफ नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान चर्चा में आ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ संसदीय बोर्ड में शामिल हुईं एकमात्र महिला सदस्य डॉ. सुधा यादव को लेकर भी चर्चा हो रही है। इससे पहले बोर्ड में एकमात्र महिला सदस्य सुषमा स्वराज हुआ करती थीं जो 2014 से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष थीं।
What's Your Reaction?