Afghanistan News : अफगानिस्तान से आ रहे ट्रक में सूखे मेवे के नीचे मिला आरडीएक्स.

<p><strong>Afghanistan News :&nbsp;</strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Afghanistan News : अफगानिस्तान से आ रहे ट्रक में सूखे मेवे के नीचे मिला आरडीएक्स.
18-08-2022 - 07:59 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पंजाब के अटारी बॉर्डर पर बुधवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। अटारी बॉर्डर पर अफगानिस्तान से आए एक ट्रक में आरडीएक्स मिलने से हडक़ंप मच गया। सुरक्षा बलों की जांच में ट्रक के अंदर से 900 ग्राम आरडीएक्स बरामद हुआ है। कस्टम के अधिकारियों ने बताया कि जिस ट्रक से आरडीएक्स बरामद हुआ है, उसमें ड्राई फ्रूट लदा हुआ था। यह ट्रक अफगानिस्तान के बाद पाकिस्तान से होते हुए भारत पहुंचा था। बुधवार की सुबह अटारी बॉर्डर पर कस्टम के अधिकारियों की चेकिंग के दौरान विस्फोटक मिलने की बात सामने आई। ट्रक के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। अफगानिस्तान से आये बाकी ट्रकों को रोककर उनकी भी जांच की जा रही है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।