आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक श्रीगुरुजी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देश भर में रक्तदान शिविरों का आयोजन
<p><em>राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेघ (आरएसएस) के द्वितीय सरसंघचालक माधव राव सदाशिव राव गोलवरकर उपाख्य श्रीगुरुजी के जन्म दिवस (19 फरवरी) के उपलक्ष्य में जगह-जगह पर रक्तदान शिविरों के आयोजन हुए। कहीं पर श्री गुरुजी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर तो कहीं जन्मदिवस पर ही रक्तदान शिविर लगाये गये। इन रक्तदान शिविरों में स्वेच्छा से हजारों लोगों ने रक्तदान किया।</em></p>
उत्तर प्रदेश में लखनऊ, आगरा, बरेली, पीलीभीत में तो राजस्थान में जयपुर, जोधपुर के अलावा अन्य शहरों में रक्तदान शिविर आयोजित किये गये। बीसलपुर में सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय की पूर्व छात्र परिषद के सहयोग से सेवा भारती ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर शहर के गणमान्य नागरिकों ने रक्तदान किया। सरस्वती विद्या मंदिर, बीसलपुर की पूर्व छात्र परिषद हमेशा से सामाजिक कार्यों में अपना भरपूर योगदान देती रही है। इस परिषद के संयोजक दिनेश गुप्ता और सह संयोजक सर्वेंद्र नाथ शुक्ला ने रक्तदान शिविर के लिए जबर्दस्त प्रयास किये और शिविर को सफल बनाया।
बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय की पूर्व छात्र परिषद के संयोजक दिनेश गुप्ता आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक रहे श्री गुरुजी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए
इसी तरह भारतीय अभ्युत्थान समिति राजस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर स्थित कार्यालय भारती भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वांतरंजन ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान से समाज की सेवा करने का भाव जागृत होता है। यह समाज अपना है। समाज के सब लोग स्वस्थ रहे और समाज की सेवा करें इस भाव से हमें रक्तदान करना चाहिए। कार्यक्रम में संघ के क्षेत्र संघचालक डाॅ रमेश चन्द्र अग्रवाल, प्रांत कार्यवाह गेंदालाल प्रांत प्रचारक बाबुलाल भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?