ब्रिक्स: सऊदी अरब को शामिल करने के लिए क्यों उतावला हो रहा संगठन
<p><em><strong>दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होने वाला है। यह शिखर सम्मेलन 22-24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में चलेगा। इस बार का ब्रिक्स सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। ब्रिक्स के विस्तार का एजेंडा इसमें शामिल हो सकता है। सऊदी अरब ब्रिक्स में शामिल हो सकता है।</strong></em></p>
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2023 के लिए सदस्य देशों के नेता 22-24 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में मिलेंगे। ब्रिक्स समिट के दौरान इस साल कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इसमें ब्रिक्स का विस्तार भी शामिल है। ब्रिक्स के दरवाजे सऊदी अरब और अफ्रीकी यूनियन के लिए खोले जा सकते हैं। इसके साथ ही स्थानीय मुद्रा में व्यापारिक लेनदेन और व्यापार को बढ़ावा देने से जुड़ी चिंताओं पर बात हो सकती है। शिखर सम्मेलन में ब्राजील, भारत और चीन के नेता हिस्सा लेंगे।
सदस्य देशों के प्रमुख होंगे शामिल
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा, पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में रूसी राष्ट्रपति पुतिन हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन उनका प्रतिनिधित्व रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों का कहना है कि शिखर सम्मेलन के दौरान सऊदी अरब, मिस्र और अर्जेंटीना के औपचारिक रूप से ब्रिक्स का सदस्य बनने का रास्ता साफ हो सकता है।
22 देश होना चाहते हैं शामिल
हालांकि इन देशों को सीधे न जोड़कर चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जाएगा, जिसमें इन देशों को पहले पर्वेक्षक या डायलॉग पार्टनर्स की तरह जोड़ा जाएगा और फिर बाद में पूरी सदस्यता दी जाएगी। कम से कम 22 देशों ने आधिकारिक तौर पर इस गुट में शामिल होने का अनुरोध किया है। गुरुवार को चीन की ओर से पुष्टि की गई है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स समिट में भाग लेंगे। हालांकि यह शी जिनपिंग की दक्षिण अफ्रीका में राजकीय यात्रा भी होगी, इसलिए वह 21 अगस्त को जोहान्सबर्ग पहुंचेंगे और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति रामाफोसा के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
ब्रिक्स के लिए सऊदी महत्वपूर्ण
दक्षिण अफ्रीका और चीन का मजबूत रणनीतिक संबंध है। दक्षिण अफ्रीका चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव में शामिल होने वाले पहले देशों में एक था। जिनपिंग और रामाफोसा की बैठक ब्रिक्स से अलग होगी, लेकिन इसका असर ब्लॉक पर पड़ सकता है। सऊदी अरब का शामिल होना ठत्प्ब्ै के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सऊदी के पास खूब पैसा है और इसके शामिल होने से ठत्प्ब्ै का न्यू डेवलपमेंट बैंक विश्व बैंक या आईएम एफ के विकल्प की तरह स्थापित हो सकता है। ब्रिक्स सदस्यों का मानना है कि छक्ठ को अत्यधिक फंड की जरूरत है, ताकि वे विकासशील देशों को प्रभावी ढंग से समर्थन दे सकें।
What's Your Reaction?