75 बांग्लादेशी लड़कियों को पत्नी बनाकर लाया और फिर.. सजा दी जिस्म की मंडी

NULL

75 बांग्लादेशी लड़कियों को पत्नी बनाकर लाया और फिर.. सजा दी जिस्म की मंडी
08-08-2022 - 08:54 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुनीर उर्फ मुनीरुल नाम के शख्स को इंदौर पुलिस ने 10 महीने पहले सूरत से गिरफ्तार किया था, तब इसकी शादियों की चर्चा खूब हुई थी। 28 साल की उम्र में एक-दो नहीं, इसने 75 शादियां कर ली थीं।
लेकिन सवाल है कि इस बंदे ने इतनी सारी शादियां क्यों कीं? और अगर उसने 75 शादियां की तो उसकी पत्नियां कहां हैं? इस सवाल का जवाब जब पुलिस को उसने दिया तो लोगों के होश उड़ गए थे। मुनीर सिर्फ बॉर्डर पार करवाने के लिए उन लड़कियों का दूल्हा बनता था और उन्हें पत्नी बनाकर भारत लाता था।  
दरअसल, मुनीर उर्फ मुनीरुल की गिरफ्तारी इंदौर से गिरफ्तार बंग्लादेशी लड़कियों से मिले सुराग के बाद हुई थी। इन लड़कियों को सीमा पार करवाकर बांग्लादेश से भारत मुनीर ही लाया था। मुनीर ने बांग्लादेश से एक-दो नहीं, पूरी 200 लड़कियों को लाकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया था। इन 200 में से करीब 75 लड़कियों से उसने शादी की थी। हर महीने वह सीमा के उस पार से भारत में लड़कियों को लाता था। सीमा पर मुनीर उन लड़कियों को अपनी पत्नी दिखाता था। साथ ही शादी की तस्वीरें भी दिखाता था, जिसमें वह दूल्हा बना होता था।
पोरस बॉर्डर दलालों का खेल
बांग्लादेश और भारत के पोरस बॉर्डर पर उसने कई एजेंट्स फिक्स कर रखे थे, जिन्हें वह मोटी रकम देता था। वहीं, लोग इसके कागज तैयार करवाते थे, जिसमें ज्यादा परेशानी होती थी, उन लड़कियों से मुनीर की शादी होती थी। मुनीर इस काम में इतना माहिर हो गया था कि उसने अपनी चालाकियों की किसी को कभी भनक नहीं लगी।
मुंबई में होती थी ट्रेनिंग
बांग्लादेश से लाई गईं लड़कियों को मुनीर मुंबई में बेच देता था। इनके ग्राहक काफी हाईप्रोफाइल होते थे, इसलिए मुंबई में पर्सनालिटी डेवलपमेंट की ट्रेनिंग होती थी।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।