आज शाम 7 बजे शुरू होगा फीफा वर्ल्डकप 2022 का महाकुम्भ, 29 दिनों में 32 टीमें खेलेंगी 64 मैच, पहला मैच रात साढ़े 9 बजे कतर और इक्वाडोर के बीच
<p><em><strong>आज रविवार, 20 नवंबर को दुनिया फीफा वर्ल्डकप के रंग में रंगी लग रही है। फुटबॉल के दीवाने शाम के सात बजने का इंतजार कर रहे हैं जब इस 29 दिनों तक चलने वाले फीफा विश्वकप 2022 की रंगारंग शुरुआत होगी।</strong></em></p>
गूगल ने तो रविवार को फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग को सेलिब्रेट करने के लिए डूडल लॉन्च किया है। विश्वकप का पहला मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच अल बायत स्टेडियम में खेला जाएगा।
विश्वकप के रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत में दक्षिण कोरिया के गायक और के-पॉप बॉय बैंड बीटीएस के जंग कुक ऑफिशियल टूर्नामेंट सॉन्ग 'ड्रीमर्स' परफॉर्म करेंगे। कतर के गायक फहाद अल कुबैसी भी उनका साथ देंगे। इसके अलावा नोरा फतेही भी डांस परफॉर्म करेंगी। उल्लेखनीय है कि फेडरेशन ऑफ फुटबॉल एसिएशन (फीफा) ने पिछले महीने विश्व कप के लिए अपना एन्थम सॉन्ग 'लाइट द स्काई' रिलीज किया था। इसमें नोरा फतेही नजर आई थीं। संभावना है कि ओपनिंग सेरेमनी में वे इसी गाने पर डांस परफॉर्म कर सकती हैं।
बता दें कि फीफा विश्व कप 2022 में 29 दिनों में 64 मैच खेले जाएंगे। टॉप 16 टीमों के मुकाबले तीन दिसबर से शुरू होंगे और क्वार्टर फाइनल मैच नौ दिसंबर से हैं। सेमीफाइनल मैच 14-15 दिसंबर को हैं, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 18 दिसंबर को होगा। सबकी नजर सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर होगी। माना जा रहा है कि दोनों का ही यह आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है।
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप:
ग्रुप ए: कतर, इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड।
ग्रुप बी: इंग्लैंड, ईरान, यूएसए, वेल्स।
ग्रुप सी: अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड।
ग्रुप डी: फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, ट्यूनीशिया।
ग्रुप ई: स्पेन, कोस्टा रिका, जर्मनी, जापान।
ग्रुप एफ: बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया।
What's Your Reaction?