ऊंट खरीद रही बीएसएफ, सीमा पर 300 से ज्यादा ऊंटों की जरूरत

<p><em><strong>बीकानेर सेक्टर के बीएसएफ (BSF) के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ जैसलमेर नए ऊंट खरीदने के लिए पहुंच गए, जहां पर वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बीएसएफ के परिमाणों के आधार पर रेगिस्तानी जहाजों की खरीददारी की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं।</strong></em></p>

ऊंट खरीद रही बीएसएफ, सीमा पर 300 से ज्यादा ऊंटों की जरूरत
29-12-2022 - 07:55 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

थार के मरुस्थल की पाकिस्तान से लगती पश्चिमी सीमा में बॉर्डर गार्डिंग ऊंटों के जरिए होती है। लेकिन रेगिस्तानी जहाजों की संख्या लगातार घट रही है। बीएसएफ (BSF) में 300 से ज्यादा ऊंटों की कमी देखी जा रही है। राजस्थान से लगते इंटरनेशनल बॉर्डर (International Border) पर रेगिस्तानी जहाज यानी ऊंट की काफी कमी को देखते हुए बीएसएफ के डीजी पीके सिंह ने नए ऊंट खरीदने के दिशा-निर्देश दिए हैं। 
इसके बाद अतिशीघ्र नए ऊंट खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में बीकानेर सेक्टर के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ जैसलमेर नए ऊंट खरीदने के लिए पहुंच गए, जहां पर वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बीएसएफ के परिमाणों के आधार पर रेगिस्तानी जहाजों की खरीददारी की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं। 
सीमा पर पहरा ऊंटों से
दरअसल, थार के मरुस्थल की पाकिस्तान से लगती पश्चिमी सीमा में बॉर्डर गार्डिंग ऊंटों के जरिए होती है, लेकिन रेगिस्तानी जहाजों की संख्या लगातार घट रही है। पिछले कुछ समय में करीब 50 ऊंट भी नहीं खरीदे जा सके हैं, जबकि बीएसएफ में 300 से ज्यादा ऊंटों की कमी देखी जा रही है, इसे गंभीरता से लेते हुए बीएसएफ डी.जी. पंकज कुमार सिंह ने नए ऊंट खरीदने के दिशा-निर्देश दिए और राजस्थान फ्रंटियर में इसका जिम्मा बीकानेर सेक्टर के डी.आई.जी पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़ को दिया गया। इसी के चलते वे जैसलमेर में ऊंट खरीदने पहुंच गए हैं। 
सड़कों के बावजूद ऊंटों की जरूरत
बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में हालांकि सड़कों का जाल बिछा हुआ है. इसके कारण ऊंटों की इतनी आवश्यकता नहीं है, लेकिन कई रेगिस्तानी इलाके ऐसे हैं जहां पर ऊंटों के जरिए ही पहुंचा जा सकता है और बॉर्डर गार्डिंग के लिए ऊंटों का इस्तेमाल किया जाता है। इसको देखते हुए हम बड़ी संख्या में ऊंट खरीदने जा रहे हैं।
177 ऊंट खरीदे जाएंगे
बीकानेर सेक्टर के डीआईजी पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया, वे जैसलमेर में ऊंट खरीदने आए हैं। राजस्थान में कुल 177 ऊंट खरीदे जाने हैं और जैसलमेरी नस्ल के ऊंट काफी बढ़िया माने जाते हैं इसलिए वे अपनी टीम के साथ (डॉक्टर और विशेषज्ञ ) जैसलमेर आए हैं और कई ग्रामीण अंचलों में विजिट कर ऊंट खरीदने की कोशिशों में लगे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।