पति को दी यूक्रेनी महिलाओं के रेप की सलाह..! रूसी सैनिक की पत्नी ‘ग्लोबल वांटेड लिस्ट’ में

<p><em><strong>एक रूसी सैनिक की पत्नी को &lsquo;ग्लोबल वांटेड लिस्ट&rsquo; में शामिल किया गया है। उस पर अपने सैनिक पति को यूक्रेन की औरतों का रेप करने की अनुमति देने का आरोप है।</strong></em></p>

पति को दी यूक्रेनी महिलाओं के रेप की सलाह..! रूसी सैनिक की पत्नी ‘ग्लोबल वांटेड लिस्ट’ में
29-12-2022 - 08:03 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रूसी सेना के यूक्रेन पर हमले के बाद अप्रेल में एक रूसी सैनिक की अपनी पत्नी के साथ कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी। सिक्योरिटी सर्विस ऑफ यूक्रेन ने इनकी इस बातचीत का पता लगाया था। यूक्रेनी जांच एजेंसियों के अनुसार रूसी सैनिक का नाम रोमन बाइकोव्स्की और उसकी पत्नी का नाम ओल्गा बाइकोव्सकाया है। ग्लोबल वांटेड लिस्ट में नाम आने के बाद दुनियाभर में ओल्गा की तलाश की जाएगी।

रेप करना पर मुझे मत बताना...
यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस के मुताबिक, कॉल रिकॉर्डिंग में ओल्गा कहती है- वहां जो यूक्रेनी महिलाएं हैं, उनका रेप करना। हां, लेकिन मुझे कुछ मत बताना। समझ गए।
इसके जवाब में रोमन पूछते हैं- तो मुझे उन्हें रेप करना चाहिए और तुम्हें कुछ नहीं बताना है।
ओल्गा- हां, ताकि मुझे कुछ पता ना चले। जिसके बाद दोनों हंसने लगे।
रोमन- क्या मैं सच में ऐसा कर सकता हूं!
ओल्गा- हां, मैं तुम्हें परमिशन देती हूं। बस प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना।
रोमन- ठीक है।
रेडियो लिबर्टी के पत्रकारों ने ट्रैक किए दोनों नंबर
रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद रेडियो लिबर्टी के पत्रकारों ने कानूनी एजेंसियों की मदद से दोनों नंबरों को ट्रैक किया था। इनमें से एक नंबर अप्रैल में यूक्रेन के खेरसॉन में था। जांच के दौरान इन दोनों नंबरों से जुड़े रूसी सोशल मीडिया अकाउंट्स का पता चला। ये दोनों अकाउंट रोमन और ओल्गा के थे।
चार साल का बेटा भी है
सोशल मीडिया अकाउंट से पता चला कि ये दोनों 2018 में रूसी कब्जे वाले क्रीमिया में जाकर बस गए थे। अकाउंट पर उन दोनों के फोटो भी मिले। जिनसे पता चला कि दोनों का एक चार साल का बेटा भी है।
ओल्गा ने डिलीट किया अकाउंट
रेडियो लिबर्टी ने दोनों नंबरों पर कॉल कर इनके रोमन और ओल्गा के होने की पुष्टि भी की। जांच में रोमन की आवाज का मिलान कॉल रिकॉर्डिंग वाली आवाज से भी हो गया। कॉल में ओल्गा ने माना कि उनके पति रोमन अभी सेवस्तोपोल में अपनी चोट का इलाज करा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।