मैं अटल हूं' का पोस्टर जारी कर पंकज त्रिपाठी ने दिखाया अपना नया लुक और बता दी रिलीज डेट, लोगों की प्रतिक्रिया कि ये है प्रोपेगेंडा फिल्म..!

<p><em>हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता पंकज त्रिपाठी को लोग उनके सशक्त अभिनय के लिए पहचानते है। उनके बारे में लोगों की यही राय है कि कोई भी चरित्र उन्हें दे दो, वो अपने अभिनय से उसे जीवंत बना देते हैं। इस बार वे स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में पर्दे पर आ रहे हैं। उनके अनुसार उनकी नयी फिल्म &#39;मैं अटल हूं&#39; 19 जनवरी 2024 को रिलीज होने जा रही है। </em></p>

मैं अटल हूं' का पोस्टर जारी कर पंकज त्रिपाठी ने दिखाया अपना नया लुक और बता दी रिलीज डेट, लोगों की प्रतिक्रिया कि ये है प्रोपेगेंडा फिल्म..!
29-11-2023 - 07:02 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की नयी फिल्म'कड़क सिंह' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए थे। लेकिन, इस बार उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई है। उन्होंने इसका पोस्टर रिलीज किया और साथ ही अपने किरदार अपना लुक भी रिवील किया। इसमें इन्हें खूब वाहवाही भी मिल रही है।
मंगलवार 28 नवंबर को पंकज त्रिपाठी ने घोषणा की है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित उनकी आगामी फिल्म 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर यह घोषणा करते हुए फिल्म के एक नए पोस्टर को भी जारी किया है।

पंकज त्रिपाठी ने लिखा, 'दिलदार, फौलादी, एक बहुमुखी कवि, नए भारत का स्वप्नदृष्टा दूरदर्शी व्यक्ति। श्री अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' फिल्म निर्माता रवि जाधव ने इस फिल्म का निर्देशन किया है जो ‘नटरंग’ और ‘बालगंधर्व’ जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसका स्क्रीनप्ले उत्कर्ष नैथानी ने लिखा है।

 

'मैं अटल हूं' फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली ने किया है। वहीं, भावेश भानुशाली और सैम खान फिल्म के सह-निर्माता हैं। इस पोस्ट पर मनोज बाजपेयी ने कमेंट कर लिखा है, 'शुभकामनाएं पंकज।' इसके अलावा एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'चुनाव से दो दिन पहले रिलीज होनी चाहिए ये।' वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताते हुए कहा कि अगले साल चुनाव है और प्रोपेगेंडा शुरू हो गया। लेकिन, कुछ फैन्स ने लिखा कि वे एक्टर त्रिपाठी को इस रोल में देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।