चिंतन शिविर में 100 से अधिक गठिया रोगियों ने लिया भाग
<p><em><strong>शिविर में रोगियों ने एक-दूसरे को जाना और मिथकों और तथ्यों पर चर्चा हुई</strong></em></p>
विश्व गठिया दिवस के अवसर पर जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी और रुमेटोलॉजी विभाग ने चिंतन शिविर आयोजित किया गया। राजस्थान राज्य में पहली बार शुरू हुए इस नवाचार शिविर में ऑर्थोरिटिस से जुड़े विभिन्न सामान्य मुद्दों को समझने और आमजन में जागरूकता विकसित करने साथ ही इससे ग्रसित रोगियों के साथ बातचीत करने संबंधित अनेक गतिविधियां आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक रोगियों ने भाग लिया।
डॉ राजीव बगरहट्टा (प्रिंसिपल) और डॉ अचल शर्मा (एमएस) ने बताया कि भारत में ऑटोम्यून्यून बीमारी का एक बड़ा बोझ है। ऐसे में मरीजों का जागरूक होना जरूरी है।
शिविर में रोगियों ने एक-दूसरे को जाना और मिथकों और तथ्यों पर चर्चा हुई जिसमें संतुलित आहार, आदर्श वजन बनाये रखने और धूम्रपान और शराब से बचने पर जोर दिया गया।
What's Your Reaction?