राजस्थान में अब कैंसर का इलाज भी मुफ्त

<p><em><strong>राज्य कैंसर संस्थान मरीजों को दे रहा है जीवन की उम्मीद</strong></em></p>

राजस्थान में अब कैंसर का इलाज भी मुफ्त
19-11-2022 - 09:15 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में अब कैंसर जैसी घातक और जानलेवा बीमारी का भी इलाज मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के चलते अब आमजन की पहुंच में है। जयपुर के राज्य कैंसर संस्थान में कैंसर रोगियों को आधुनिकतम और बेहतरीन इलाज मुफ्त उपलब्ध है। 
संस्थान में सॉलिड ट्यूमर कैंसर से लेकर एडवांस कैंसर तक का इलाज उपलब्ध है, जो चिरंजीवी योजना के माध्यम से निःशुल्क है। कैंसर की पहचान और इलाज के लिए उच्च स्तरीय जाँचें भी यहां उपलब्ध हैं। डॉ. सुधीर भंडारी, कुलपति, आरयूएचएस ने बताया कि स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट देश के सबसे अग्रणी कैंसर संस्थानों में है। यहां उच्च स्तरीय जांचें उपलब्ध हैं। सरकार के सहयोग और हमारे विशेषज्ञों के माध्यम से यह मुमकिन हो पा रहा है। 
हेड ऑफ मेडिकल डिपार्टमेंट ऑन्कोलॉजी डॉ. संदीप जसूजा ने बताया कि संस्थान में हर साल तकरीबन 2 लाख मरीजों को कैंसर डाइग्नोस होता है। इलाज लम्बे समय तक चलने के कारण आमजन के लिए समुचित तरीके से इसका इलाज करवा पाना मुश्किल हो जाता है। 
डॉक्टर जसूजा कहते हैं कि राजस्थान में कैंसर के उपचार का निःशुल्क होना एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य सरकार ने इस बीमारी को गंभीर रूप से लेते हुए स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट स्थापित किया और यहां अच्छे से अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।