श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने ही देश के पूर्व चैंपियन कप्तान रणतुंगा से मांगा 43 करोड़ रुपए का हर्जाना

NULL

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने ही देश के पूर्व चैंपियन कप्तान रणतुंगा से मांगा 43 करोड़ रुपए का हर्जाना
17-08-2022 - 05:05 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

श्रीलंका को 1996 में एक दिवसीय क्रिकेट का विश्वकप दिलाने वाले के पूर्व कप्तान और अब राजनेता अर्जुन रणतुंगा अपने बड़बोलेपन के कारण अपने ही घर में घिरते दिख रहे हैं। श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने उन से अपमानजनक और तोड़-मरोड़कर दिये गये बयान को लेकर 43 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। बोर्ड ने उनके बयानों की समीक्षा की और फिर औपचारिक बैठक के बाद पूर्व कप्तान को लेटर ऑफ डिमांड भी भेज दिया है।

श्रीलंका क्रिकेट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अर्जुन रणतुंगा ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से कई बातें कहीं और श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर सार्वजनिक टिप्पणी की और इसीलिए समिति ने रणतुंगा को डिमांड लेटर भेजकर 43 करोड़ रुपए की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।