11 करोड़ रुपये के सिक्कों के लिए सीबीआई की ताबड़तोड़ छापेमारी

NULL

11 करोड़ रुपये के सिक्कों के लिए सीबीआई की ताबड़तोड़ छापेमारी
19-08-2022 - 08:38 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में एसबीआई की एक ब्रांच से करीब 11 करोड़ रुपये के सिक्के गायब होने का मामला सामने आया है। सीबीआई ने गुरुवार, 18 अगस्त को इस मामले में 25 ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 13 अप्रैल को इस संबंध में मामला दर्ज किया था। यह मामला राज्य के करौली में एसबीआई की एक शाखा के लॉकर (तिजोरी) से 11 करोड़ रुपये के सिक्के गायब होने से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, उदयपुर और भीलवाड़ा में बैंक के लगभग 15 पूर्व अधिकारियों और अन्य के परिसरों की तलाशी ली गई।
यह मामला तब सामने आया जब एसबीआई की शाखा ने अगस्त, 2021 में अपने नकदी भंडार में अंतर के बाद पैसे की गिनती करने का फैसला किया था। नकदी की गिनती एक निजी वेंडर द्वारा की गई। इससे पता चला कि शाखा से 11 करोड़ रुपये के सिक्के गायब थे।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।