10 हजार से ज्यादा मुस्लिम कारीगर बना रहे कान्हा की पोशाक
NULL
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन की छवि देखते ही बनती है। यहां के मुस्लिमों में भी खासा उत्साह है। वृंदावन में मुस्लिमों की आबादी करीब 20 हजार है। यहां मथुरा गेट इलाके में ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। यहां की एक और खासियत है इलाके की साई मस्जिद और माता पथवारी देवी मंदिर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
यहां रहने वाले बताते हैं कि ईद हो या दीपावली यहां के लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं। दीपावली में मुस्लिम समुदाय के लोग भी मां पथवारी देवी मंदिर के सामने मोमबत्ती जलाते हैं। यहां पीढ़ी दर पीढ़ी लोग कान्हा की पोशाक बनाते आ रहे हैं।
What's Your Reaction?