एक्ट्रेस नित्या ससी हनीट्रैप में लिप्त, हुई गिरफ्तार, 75 वर्ष के बुजुर्ग की न्यूड तस्वीरें खींच किया था ब्लैकमेल

<p><em>मलयालम एक्ट्रेस नित्या और उनके साथी के खिलाफ एक 75 साल के रिटायर्ड जवान से 11 लाख की ठगी का मामला दर्ज है।<br /> मलयालम एक्ट्रेस नित्या ससी हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार हुई हैं। उनपर एक 75 साल के रिटायर्ड जवान को फंसाकर उससे लाखों रुपये ऐंठने का आरोप है। इस मामले में एक्ट्रेस के एक दोस्त जिसका नाम बीनू है, उसको भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक वह शिकायतकर्ता की न्यूड फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे और उससे 11 लाख रुपये ऐंठ चुके थे।</em></p>

एक्ट्रेस नित्या ससी हनीट्रैप में लिप्त,  हुई गिरफ्तार, 75 वर्ष के बुजुर्ग की न्यूड तस्वीरें खींच किया था ब्लैकमेल
28-07-2023 - 11:59 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

75 वर्षीय पूर्व सैनिक को फंसाया 
नित्या ससी और बीनू (48) वे आरोपी हैं जिन्हें पुलिस ने तिरुवनंतपुरम के पट्टम से 75 वर्षीय पूर्व सैनिक और केरल विश्वविद्यालय के पूर्व कर्मचारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 11 ताख रुपये की उगाही करने के आरोप में पकड़ा है। ये मामला 24 मई का है।

धमकी देकर ली न्यूड तसवीरें 
मिली जानकारी के मुताबिक नित्या ने एक घर किराये पर लेने के बहाने शिकायतकर्ता से संपर्क किया था। इसके बाद, वह घर गई और बुजुर्ग व्यक्ति से दोस्ती कर ली। शिकायत के अनुसार, नित्या ने उसे घर के अंदर धमकी दी और उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उसकी न्यूड तस्वीरें ली। 

ऐंठे लाखों रूपये 
कहा जा रहा है कि इन तस्वीरों के नाम पर ब्लैकमेल कर नित्या और उनके साथी ने बुजुर्ग शख्स से 25 लाख की मांग की थी। उन्होंने कहा था अगर 25 लाख नहीं दिए गए तो वह उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।धमकियों से डरकर पीड़ित ने उन्हें 1 लाख रुपये दिए। लेकिन इसके बाद वह और पैसों की मांग करने लगे। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत करने का फैसला लिया। पुलिस ने 18 जुलाई को नित्या और उनके साथी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। नित्या मल्यालम सीरियल की एक्ट्रेस है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।