कैलिफोर्निया में चीनी न्यू ईयर पार्टी में गोलीबारी, कई लोगों की मौत
<p><em><strong>अमेरिका से एक बार फिर दिल दहलाने वाली खबर है। यहां गोलीबारी में कुछ लोग मारे गए हैं।</strong></em></p>
कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क में शनिवार रात हुई गोलीबारी की एक घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग मारे गए। बताया जा रहा है कि गोलीबारी चीनी चंद्र नववर्ष समारोह स्थल के पास रात 10 बजे के बाद हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिवसीय त्योहार की शुरुआत के लिए शनिवार को हजारों लोग इकट्ठा हुए थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस और आपातकालीन सेवाएं गार्वे एवेन्यू के एक इलाके को पैक करती और पीड़ितों का इलाज करती नजर आ रही हैं। घायल हुए लोगों को इलाके के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कोई संदिग्ध हिरासत में है या नहीं।
What's Your Reaction?