TMC नेता की सरेराह की हत्या, इलाके में फैला तनाव

<p><em><strong>पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के नवदा इलाके में एक तृणमूल&nbsp;नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम मतिरुल विश्वास&nbsp; है। नवदा के शिवनगर इलाके में गुरुवार की शाम बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक उनकी हत्या बम और गोलियों से की गई। तृणमूल नेता का घर नदिया के थानरपाड़ा थाने के सादीपुर में है।&nbsp;मृतक की पत्नी नारायण दो नंबर इलाके की पंचायत प्रधान हैं। मतिरूल एक जनप्रिय नेता थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।</strong></em></p>

TMC नेता की सरेराह की हत्या, इलाके में फैला तनाव
25-11-2022 - 03:28 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्राप्त जानकारी के अनुसार मतिरुल खुद करीमपुर 2 प्रखंड के तृणमूल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे। घटना के बाद से नवदा और सादीपुर दोनों इलाके में तनाव है। इस बीच हत्या को लेकर अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गयी है। मृतक का परिवार नवदा के लिए रवाना हुआ है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मतिरुल का पुत्र नवदा मोहम्मदपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। नेता कभी-कभी उनसे मिलने छात्रावास जाते थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार की शाम वह नवदा मोहम्मदपुर इलाके से मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। 

पहले  बम फेका ,उससे बचे तो मार दी गोली 

नवदा में तियाकाटा फेरी घाट से पहले शिवनगर प्राइमरी स्कूल के पास बदमाशों ने उन पर बम फेंका। मतिरुल ने मोटरसाइकिल से शिवनगर गांव की ओर भागने की कोशिश की। कुछ देर बाद बदमाशों ने उन पर कई गोलियां चला दीं। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर नवदा की ओर भाग गए। स्थानीय निवासियों ने मतिरुल को बचाया और उन्हें आमतला ग्रामीण अस्पताल ले गए। बाद में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।

कारण संभवतः आपसी विवाद , पुलिस ने इस हत्या की जांच शुरू की

मृतक के परिजनों का दावा है कि उसकी हत्या आपसी विवाद में हुई है। आरोप है कि नदिया जिला परिषद सदस्य टीना भौमिक, उनके करीबी राजकुमार कविराज और नौदार ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष सफीउज्जमां शेख की मिलीभगत से उनकी हत्या की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।