Govind Devji Mandir : जयपुर के आराध्य गोविंद देवजी मंदिर की झांकियों के समय में परिवर्तन, मंगला आरती की झांकी सुबह साढ़े चार बजे से होगी

Govind Devji Mandir : जयपुर के आराध्य गोविंद देवजी मंदिर की झांकियों के समय में परिवर्तन, मंगला आरती की झांकी सुबह साढ़े चार बजे से होगी
07-10-2022 - 11:13 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर के आराध्य Govind Devji Mandir में झांकियों के समय में परिवर्तन होने जा रहा है। यह परिवर्तन कार्तिक मास की पूर्णिमा यानी 09 अक्टूबर 2022 से लागू होगा। वर्तमान जानकारी के अनुसार परिवर्तित समय 08 नवंबर 2022 तक लागू रहेगा। इसके बाद यदि परिवर्तन किया जाएगा तो ठिकाना गोविंद देव जी की ओर से सूचना दी जाएगी।

      जयपुर के प्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर में मंगला से शयन तक की झांकियों और आरती की परिवर्तित समय सारणी

मंदिर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 09 अक्टूबर से Govind Devji Mandir में मंगला की आरती की शुरुआत सुबह साढ़े बजे से होगी जो एक घंटे की अवधि के लिए रहेगी। इसके बाद धूप आरती सुबह 08 बजकर 15 मिनट से शुरू होगी और 09 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। श्रद्धालु गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन के बाद निकट ही गोपीनाथ जी के मंदिर और फिर राधा दामोदर के मंदिरों में भी जाते हैं। इन मंदिरों में भी गोविंद देव के मंदिर के अनुसार झांकियों के समय में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तित समय की जानकारी समाचार के साथ दी गई समय-सारणी में देखी जा सकती है।     

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।