"फिल्म गुडबाय देकर कहा दुनिया को गुडबाय..!" एक्टर अरुण बाली का निधन, आज ही फिल्म हो रही है रिलीज

"फिल्म गुडबाय देकर कहा दुनिया को गुडबाय..!" एक्टर अरुण बाली का निधन, आज ही फिल्म हो रही है रिलीज
07-10-2022 - 01:45 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

टेलीविजन से लेकर फिल्मों तक में अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से सबका दिल जीत चुके प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता अरुण बाली का आज सुबह निधन हो गया है.वे 79 वर्ष के थे।अरुण बाली के बेटे अंकुश ने बताया कि उनके पिता ‘मायस्थेनिया ग्रेविस' से पीड़ित थे। उन्हें इस साल की शुरुआत में एक अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।  इलाज का असर भी दिख रहा था परंतु सुबह करीब साढ़े चार बजे उनका निधन हो गया। अंकुश ने कहा,‘हमारे पिता हमें छोड़ गए। वह ‘मायस्थेनिया ग्रेविस' से पीड़ित थे। हर दो-तीन दिन में उनके स्वभाव में बदलाव दिखता था। सुबह उन्होंने कहा कि उन्हें शौचालय जाना है और वापस आने के बाद कहा कि वह बैठना चाहते हैं और फिर वह नहीं उठे।''

अरुण बाली के अभिनय सफर की बात करें तो उन्होंने टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय की धाक जमा रखी थी। अपने अभिनय करियर की शुरुआत प्रसिद्ध फिल्म निर्माता लेख टंडन के टीवी शो ‘दूसरा केवल' से की थी जो सुपरस्टार शाहरुख खान के शुरुआती संघर्ष का सीरियल था। इस सीरियल की सफलता के बाद उन्होंने आजतक पीछे मुड़कर नही देखा। ‘चाणक्य', ‘स्वाभिमान', ‘देस में निकला होगा चंद', ‘कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन' जैसे धारावाहिकों में भी अहम किरदार निभाए थे। प्रमुख फिल्मों में  ‘सौगंध', ‘राजू बन गया जेंटलमैन', ‘खलनायक', ‘सत्या', ‘हे राम', ‘लगे रहो मुन्ना भाई', ‘3 इडियट्स', ‘रेडी', ‘बर्फी', ‘मनमर्जियां', ‘केदारनाथ', ‘सम्राट पृथ्वीराज' और ‘लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे। बाली के परिवार में उनका एक बेटा और तीन बेटियां हैं। 
 उम्र के इस पड़ाव में भी अरुण बाली ने अभिनय के प्रति अपने प्रेम को नही छोड़ा था। उन की आखिरी फिल्म ‘गुडबॉय' इस शुक्रवार (7 अक्तूबर) यानि आज ही रिलीज हुई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना लीड किरदारों में हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।