लोकतांत्रिक हमलों की कोशिश में है चीन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने लगाया आरोप

<p><em><strong>चीन दुनिया में अपनी विस्ताववादी नीतियों के जाना जाता है और उसकी हरसंभव कोशिश रहती है कि विभिन्न देशों पर अपना दबदबा बनाये। अब उसने अपनी नजरें कनाडा पर जमाई हैं और इस बात से नाराज कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि चीन अब कनाडा और उनके संस्थानों के विरुद्ध आक्रामक होते हुए लोकतंत्र पर हमले कर रहा है।</strong></em></p>

लोकतांत्रिक हमलों की कोशिश में है चीन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने लगाया आरोप
09-11-2022 - 09:53 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

उल्लेखनीय है कि कनाडा भी अमेरिका के साथ-साथ चीन का धुर विरोधी माना जाता है। जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि चीन उनके कनाडा के चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा है। कनाडा की खुफिया एजेंसी ने हाल के चुनाव में चीन समर्थित उम्मीदवारों के खुफिया नेटवर्क की पहचान की थी। जस्टिन ट्रूडो के इस बयान ने पूरे देश में खलबली मची हुई है। कनाडा मीडिया में तो दावा किया गया है कि चीन ने अपने पुलिस अधिकारियों को कनाडा भेजा है जो चीन के मंसूबों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।

चीन की सक्रियता को लेकर कनाडा इंटेलिजेंस की तरफ से जो इनपुट प्रधानमंत्री ट्रूडो दिया गया उसमें बताया गया कि 2019 के संघीय चुनावों में चीन कम से कम 11 उम्मीदवारों का समर्थन कर रहा था। एक मामले में ढाई लाख डॉलर देने की बात भी कही गई है। हालांकि चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इन आरोपों का खण्डन करते हुए कहा है कि चीन को कनाडा के आंतरिक मामलों में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।