रूस पहुंचे भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, हम रूस से तेल खरीदना जारी रखेंगे क्योंकि 'फायदेमंद सौदा हमारा मौलिक दायित्व है'

<p><em><strong>भारत के विदेश मंत्री एस. यशंकर ने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव की मौजूदगी में कहा कि मास्को से तेल खरीदना भारत के लिए &lsquo;फायदेमंद&rsquo; है और वे इसे जारी रखना चाहते हैं।</strong></em></p>

रूस पहुंचे भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, हम रूस से तेल खरीदना जारी रखेंगे क्योंकि 'फायदेमंद सौदा हमारा मौलिक दायित्व है'
09-11-2022 - 09:58 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों रूस की यात्रा पर हैं और वहां उन्होंने दोनों देशों के तेल कारोबार के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में भारत-रूस के बीच तेल कारोबार की आलोचना करने वाले देशों को जवाब देते हुए कहा, ‘यह सुनिश्चित करना नई दिल्ली का मौलिक दायित्व है कि भारतीय उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजारों में सबसे फायदेमंद शर्तों पर सर्वोत्तम डील प्राप्त हो। जयशंकर ने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव की मौजूदगी में कहा कि मास्को से तेल खरीदना भारत के लिए ‘फायदेमंद’ है और वे इसे जारी रखना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों में भारत द्वारा रूस से रियायती दामों पर कच्चे तेल का आयात किये जाने से कई पश्चिमी शक्तिशाली देश नराज हैं और भारत की आलोचना करते रहे हैं. इसी संदर्भ में मास्को में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से सवाल किया गया था। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘इस संबंध में, काफी ईमानदारी से, हमने देखा है कि भारत-रूस संबंधों ने हमारे लाभ के लिए काम किया है इसलिए अगर यह मेरे फायदे के लिए काम करता है तो मैं इसे जारी रखना चाहूंगा।’

उल्लेखनीय है कि रूस वर्ष 2022 के अक्टूबर में सऊदी अरब और इराक जैसे परंपरागत तेल विक्रेताओं को पछाड़कर भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है। अक्टूबर के दौरान रूस ने भारत को 935,556 बैरल प्रति दिन (BPD) कच्चे तेल की आपूर्ति की है। यह उसके द्वारा भारत को कच्चे तेल की अब तक की सर्वाधिक आपूर्ति है।

बीते वित्त वर्ष के दौरान भारत द्वारा आयात किए गए कुल तेल में रूस के तेल का सिर्फ 0.2 प्रतिशत हिस्सा था जो अब बढ़कर भारत के कुल कच्चे तेल के आयात का 22 प्रतिशत हो गया है, जो इराक के 20.5 प्रतिशत और सऊदी अरब के 16 प्रतिशत से अधिक है।

भारत ने दिसंबर 2021 में रूस से प्रति दिन केवल 36,255 बैरल कच्चे तेल का आयात किया, जबकि इराक से 10.5 लाख बैरल और सऊदी अरब से 952,625 बैरल प्रति दिन का आयात किया गया था

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।