भारत जी-20 समूह की एक वर्ष की अध्यक्षता के दौरान वैश्विक संस्थानों को सुदृढ़ करने को प्राथमिकता देगा: निर्मला सीतारमण

भारत जी-20 समूह की एक वर्ष की अध्यक्षता के दौरान वैश्विक संस्थानों को सुदृढ़ करने को प्राथमिकता देगा:  निर्मला सीतारमण
12-10-2022 - 01:00 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

विकसित और विकासशील देशों के जी-20 समूह की एक वर्ष की अध्यक्षता भारत को सौंपी जाएगी। भारत 1 दिसंबर 2022 को यह अध्यक्षता का भार ग्रहण करेगा।  इसी के मद्देनजर वाशिंगटन में एक संगोष्ठी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत जी-20 समूह की अध्यक्षता के दौरान बहुपक्षीय संस्थानों को मजबूत करने को प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि बहुपक्षीय संस्थानों को मजबूत करने की आवश्यकता है और महामारी या ऐसे दबाव वाली वैश्विक घटना से निपटने के लिए उनकी क्षमता भी बेहतर बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुपक्षीय संस्था पहले से अस्तित्व में है,लेकिन कई समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।
 भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 समूह की अध्यक्षता करेगा। इस दौरान भारत समूह की 200 से अधिक बैठकों की मेजबानी करेगा, जिसमें जी-20 के नेताओं का शिखर सम्मेलन भी शामिल है। यह सम्मेलन अगले वर्ष 9 और 10 सितंबर को होगा।बता दें कि वित्तमंत्री अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका में है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।