चीन की चालाकियां..! नहीॆं लिखने दे रहा है मरीजों के डेथ सर्टिफिकेट में ‘कोरोना से मौत’

<p><em><strong>चीन की सरकार ने निर्देश दिया है कि अगर मरीज की मौत का कारण सिर्फ कोविड-19 है तो डॉक्टर अपने वरिष्ठों से बात करेंगे और इसके बाद दो स्तरों पर विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी।</strong></em></p>

चीन की चालाकियां..! नहीॆं लिखने दे रहा है मरीजों के डेथ सर्टिफिकेट में ‘कोरोना से मौत’
19-01-2023 - 12:49 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

चीन में कोरोना कहर ढा रहा है। इस महामारी से उसकी हालात बेहद खस्ता है। दुनिया के सामने चीन की सरकार हालात छिपाने के लिए हर हथकंडे अपना रही है। हालिया आदेश में चीन की सरकार ने अपने सभी डॉक्टरों को सलाह दी है कि वह डेथ सर्टिफिकेट में मरीज की मौत का कारण कोरोना न लिखें। चीन की सरकार के आदेश में कहा गया है कि अगर मरीज को पहले से कोई बीमारी है तो डेथ सर्टिफिकेट में उस बीमारी को मौत का कारण लिखा जाये। डॉक्टरों को भेजे पत्र में चीन की सरकार ने निर्देश दिया है कि अगर मरीज की मौत का कारण सिर्फ कोविड-19 है तो डॉक्टर अपने वरिष्ठों से बात करेंगे और इसके बाद दो स्तरों पर विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी। इसके बाद पुष्टि होने पर ही मरीज की मौत कारण कोविड-19 लिखा जाएगा। 
उल्लेखनीय है कि चीन में सभी डॉक्टरों को यह पत्र भेजा गया है। हालांकि चीन के इस कदम की आलोचना भी शुरू हो गई है। दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि चीन अपने यहां कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा छिपा रहा है। शनिवार को ही चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने स्वीकार किया है कि उनके अस्पतालों में कोरोना महामारी से अब तक करीब 60 हजार लोगो की मौत हुई है। 
कई लोगों का कहना है कि डेथ सर्टिफिकेट पर कोरोना को मौत का कारण न लिखने का आदेश सरकार की तरफ से आया है लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है कि सरकार के किस विभाग ने यह आदेश दिया है। चीन में करीब तीन साल पहले वुहान शहर से कोरोना महामारी की शुरूआत हुई थी। हालांकि चीन की सरकार हमेशा से ही उनके वहां कोरोना के मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या को लेकर पारदर्शी नहीं हुई है। 
चीन की सरकार के 60 हजार मौतों के ताजा दावे पर भी दुनिया के स्वास्थ्य विशेषज्ञों को यकीन नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन की सरकार अभी भी सही आंकड़े नहीं बता रही है और चीन में कोरोना से करीब 10 लाख लोगों की मौत हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।