प्यार में पाॅलिटिकल लोचाः सपा नेता की बेटी और भाजपा नेता में ईलू ईलू..! दोनों हो गये फरार

<p><em><strong>कोतवाली क्षेत्र में भाजपा और सपा के प्रेम का अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, यहां भाजपा नेता को सपा पार्टी के नेता की बेटी से प्रेम हो गया। भाजपा ने फरार हुए अपने नेता को सभी दायित्वों से कार्यमुक्त किया है। वहीं, एएसपी ने कहा मुकदमा दर्ज कर बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।</strong></em></p>

प्यार में पाॅलिटिकल लोचाः सपा नेता की बेटी और भाजपा नेता में  ईलू ईलू..!  दोनों हो गये फरार
19-01-2023 - 12:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

हरदोई जिले में कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले के रहने वाले एक भाजपा नेता पर समाजवादी पार्टी के नेता की बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के नेता की बेटी की शादी तय हो चुकी है। इसी के चलते दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली शहर के मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के नेता आशीष शुक्ला (45) हैं। उनके करीब 21 साल का बेटा है और सात साल की बेटी है।

वह अपने पड़ोस में ही रहने वाले सपा नेता की 25 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए। भाजपा नेता के अन्य परिजन घर पर मौजूद हैं। भाजपा नेता के घर से जाने की घटना एक हफ्ते पूर्व की बताई जा रही है। हालांकि भाजपा ने 12 जनवरी को आशीष शुक्ला को पार्टी से हटा दिया।
फरार भाजपा नेता को पार्टी ने किया कार्यमुक्त
भाजपा मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक का कहना है कि नगर महामंत्री आशीष शुक्ला को 12 जनवरी को पार्टी के कार्यों में निष्क्रियता और दल की रीति नीति से विपरीत आचरण के चलते पार्टी के दायित्व से मुक्त किया गया है। साथ ही, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई। अब उनका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।
बेटियां सुरक्षित नहीं के स्लोगन के साथ सवाल
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया पर ‘भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है’ के स्लोगन के साथ सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद करने और दी गई तहरीर के मुताबिक कार्रवाई करने की बात कह रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया इस पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने भाजपा सरकार में बेटियों के सुरक्षित नहीं होने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता को इंसाफ दिलाने के लिए सपाई सड़कों पर उतरेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।