Pathan Release Date : वाह..! ओटीटी पर इस तारीख को रिलीज होगी शाहरुख की मूवी ‘पठान’ 

<p><em><strong>Pathan Release Date :&nbsp;शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म &lsquo;पठान&rsquo; सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज होगी। वहीं, फैंस के लिए गुड न्यूज है दरअसल फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है।</strong></em></p>

Pathan Release Date : वाह..! ओटीटी पर इस तारीख को रिलीज होगी शाहरुख की मूवी ‘पठान’ 
19-01-2023 - 12:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान अपनी फिल्म ‘Pathan’ से चार साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। इन सबके बीच ‘Pathan’ की ओटीटी रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। खान की एक्शन फिल्म ‘Pathan’ की थिएट्रिकल रिलीज से नौ दिन पहले, दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को यशराज फिल्म्स को फिल्म में ओटीटी रिलीज के लिए कुछ बदलाव करने का निर्देश दिये थे। इसी दौरान खुलासा हुआ कि पठान 25 अप्रेल को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है।
दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘Pathan’ को पहले ही सेंट्रल फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड द्वारा अप्रूव किया किया जा चुका है। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ‘Pathan’ 25 अप्रेल को प्रीमियर होगी। हालांकि इससे पहले री-सर्टिफिकेशन के लिए इसे सीबीएफसी को फिर से सबमिट करना होगा।
बदलाव के बाद लेना होगा री-सर्टिफिकेशन
बार एंड बेंच के मुताबिक  दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘Pathan’ के मेकर्स को विजुअल और हियरिंग इम्पेयर्ड लोगों के फायदे के लिए फिल्म के ओटीटी रिलीज के लिए हिंदी सबटाइटल, क्लोज्ड कैप्शन के साथ-साथ ऑडियो डिस्क्रिप्शन मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने दिए गए निर्देश के मुताबिक बदलाव करने के बाद सीबीएफसी से दोबारा सर्टिफिकेट लेने के लिए भी कहा है।
अप्रैल में ओटीटी पर प्रीमियर होगी 'Pathan'
रिपोर्ट के मुताबिक अदालत ने मेकर्स 20 फरवरी तक रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिये हैं। वहीं, सीबीएफसी से 10 मार्च तक फैसला करने को कहा है। हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज को लेकर अदालत ने कोई निर्देश नहीं दिया है, क्योंकि फिल्म की रिलीज नजदीक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अप्रैल में ओटीटी पर आएगी इसलिए, ओटीटी वर्जन में सारे बदलाव करना जरूरी है। बता दें कि एक्शन-थ्रिलर ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और पठान 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।