चीन ने लॉन्च किया सुपरफास्ट इंटरनेट, स्पीड देख दुनिया दंग! मुकाबले में कहां खड़ा है भारत?

<p><em>चीन ने अपने नवीनतम टेक्नोलॉजी से दुनिया को चौंका दिया है। उनके पास दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन, सुपर कंप्यूटर और अब सबसे तेज इंटरनेट सेवा है। इस इंटरनेट की स्पीड 1.2 टेराबाइट है, जिससे एक सेकंड में 12000 फाइलें डाउनलोड की जा सकती हैं। चीन के मुकाबले भारत में इंटरनेट की स्पीड अभी तक 1जीबीपीएस ही है, लेकिन भारत अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से बढ़ा रहा है।</em></p>

चीन ने लॉन्च किया सुपरफास्ट इंटरनेट, स्पीड देख दुनिया दंग! मुकाबले में कहां खड़ा है भारत?
17-11-2023 - 12:24 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

चीन अपनी टेक्नोलॉजी से दुनिया का दंग करता रहा है। चीन में सबसे तेज रफ्तार की ट्रेन मौजूद है। साथ ही सबसे तेज रफ्तार का सुपर कंप्यूटर मौजूद है। वही अब चीन में सबसे तेज रफ्तार के इंटरनेट को लॉन्च किया गया है। रिपोर्ट के हवाले से दावा किया गया है कि इसकी स्पीड 1.2 टेराबाइट है। मतलब एक सेकेंड में 12000 की कोई फाइल या फिर डाउनलोड कर सकते हैं, बता दें कि एक फिल्म का साइज करीब 1 जीबी से 3 जीबी होता है। ऐसे में आप चीन के फास्टेस्ट इंटरनेट की स्पीड का अंदाजा लगा सकते हैं।
क्यों हैं खास
चीन की फास्टेस्ट इंटरनेट स्पीड को ऑप्टिकल फाइबर पर टेस्ट किया गया है। यह स्पीड मोबाइल टावर या फिर सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस है। इसे आप साधारण भाषा में तार बेस्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी कह सकते हैं। इस इंटरनेट स्पीड टेस्ट को चाइना मोबाइल, हुआवे टेक्नोलॉजीज और सरनेट कॉरपोरेशन के साथ मिलकर षिन्हुआ यूनिवर्सिटी ने पेश किया है। बता दें कि 10 साल से चीन फास्टेस्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी पेश करने पर काम चल रहा है।
चीन के मुकाबले में कहां है भारत?
अगर चीन के मुकाबले में बात करें, तो भारत में बॉडबैंड बेस्ड सर्विस की टॉप स्पीड 1 जीबीपीएस रही है। हालांकि भारत ने 5जी के तुरंत बाद 6जी सर्विस की लॉन्चिंग की तैयारी शुरू कर दी है। भारत इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के मामले में दुनिया से पीछे रहने के मूड में नहीं है। इसके अलावा भारत तेजी से अपने डिजिटल इंफ्रॉस्ट्रक्चर पर काम कर रहा है। इस योजना के तहत हर गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाया जा रहा है। अगर आंकड़ों की बात करें, तो पिछले 5 सालों में डेढ़ लाख पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है। पीएम मोदी ने हर पंचायत तक ऑप्टिकल फाइबर का ऐलान किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।