यूपी में बंद रहेंगे ईंट भट्टे, मकान बनवाने में आएगी मुसीबत
NULL
ईंटों पर जीएसटी बढ़ाए जाने से यूपी ब्रिक्स एसोसिएशन ने 1 साल के लिए हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इसके चलते उत्तर प्रदेश में अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक ईंट भट्टे बंद रखने और देश में हड़ताल करने का फैसला लिया गया है। प्रदेश में 19 हजार ईंट भट्टे हैं, जो एक साल तक बंद रहेंगे। इसका सबसे ज्यादा असर मकान बनवाने वालों पर पड़ेगा।
ऐसे में अगर किसी ने मकान बनवाने का प्लान बना लिया है तो उसकी मुसीबत बढऩे वाली है क्योंकि उत्तर प्रदेश के ईंट भट्टे एक साल के लिए बंद होने वाले हैं। ईंटों पर जीएसटी बढ़ाए जाने से यूपी ब्रिक्स एसोसिएशन ने 1 साल के लिए हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश को 12 लाख टन कोयला मिलना था लेकिन यूपी को पिछले चार सालों में महज 76 हजार टन कोयला मिला है। विदेश से आने वाला कोयला और महंगा हो गया है। इसके अलावा यूपी ब्रिक्स एसोसिएशन सरकारी निर्माण में लाल ईंट की आंशिक पाबंदी पर नाराज हैं।
क्यों लिया गया हड़ताल का फैसला?
यूपी ब्रिक्स एसोसिएशन की सरकारी और अर्ध सरकारी इमारत के निर्माण में लाल ईंट की आंशिक पाबंदी पर भी नाराजगी है। यूपी ब्रिक्स एसोसिएशन का कहना है कि कोयला का दाम 350 फीसदी तक बढ़ाया गया है, यहां तक कि श्रमिक संविदा पर 5 फीसदी से 12 फीसदी जीएसटी बढ़ाया गया है।
What's Your Reaction?