China-Taiwan : त्साई के अमेरिका दौरे से चढ़ा चीन का पारा... ताइवान के पास उड़ाए 42 फाइटर जेट, चौतरफा घेरकर शुरू किया सैन्य अभ्यास

<p><em><strong>ताइवान के किसी भी अन्य देश के साथ किसी भी आधिकारिक संवाद को लेकर चीन की त्योरियां चढ़ी रहती हैं। ऐसे में जब ताइवानी राष्ट्रपति ने अमेरिका का दौरा किया तो चीन बुरी तरह से बौखला गया है।</strong></em></p>

China-Taiwan : त्साई के अमेरिका दौरे से चढ़ा चीन का पारा... ताइवान के पास उड़ाए 42 फाइटर जेट, चौतरफा घेरकर शुरू किया सैन्य अभ्यास
09-04-2023 - 10:28 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बीते दिनों ताइवान की राष्ट्रपति अमेरिका के दौरे पर थीं। चीन ने न सिर्फ उनकी इस यात्रा की कड़ी निंदा की बल्कि ताइवान के पास सैन्य अभ्यास भी शुरू कर दिया है। चीन ने शनिवार को ‘युद्ध की तैयारी’ के लिए ताइवान जलडमरूमध्य में ‘यूनाइटेड शार्प स्वॉर्ड’ नामक तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास की घोषणा की। चीन की यह कार्रवाई ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन और यूएस हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी की कैलिफोर्निया में हुई मुलाकात के बाद आई है। त्साई की अमेरिका यात्रा से चीन बौखलाया हुआ है।
ईस्टर्न थिएटर के प्रवक्ता सीनियर कर्नल शी यी ने पीएलए के एक बयान में कहा, ‘यूनाइटेड शार्प स्वॉर्ड में ताइवान स्ट्रेट में, ताइवान के उत्तर और दक्षिण में, समुद्र में और ताइवान के पूर्वी हवाई क्षेत्र में पुलिस गश्ती अभ्यास शामिल होगा।’ हालांकि अभ्यास का सटीक स्थान ज्ञात नहीं है। इस बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने द्वीप के चारों ओर तीन युद्धपोतों और 13 चीनी विमानों का पता लगाया है। ताइवान पहले भी कई बार चीन की ओर से इस तरह के सैन्य अभ्यास और खतरों का सामना कर चुका है। ताइपे ने ताइवान जलडमरूमध्य के ऊपर 42 चीनी युद्धक विमानों का दावा किया है।
ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसे चीनी विमान
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे तीन जहाजों और 13 विमानों को ताइवान के आसपास देखा गया। देखे गए विमानों में से 4 ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के दक्षिण-पूर्व इलाके में प्रवेश किया। मंत्रालय ने कहा कि चीनी सैन्य अभ्यास से क्षेत्रीय ‘स्थिरता और सुरक्षा’ को खतरा है। 
‘ताइवान पर समझौता ख्याली पुलाव’
इससे पहले चीन ने मैक्कार्थी और त्साई इंग-वेन की मुलाकात के विरोध में ‘रोनाल्ड रीगन प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी’ और अन्य अमेरिकी और एशिया आधारित संस्थानों पर प्रतिबंध लगा दिया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कह चुके हैं कि यह एक ‘ख्याली पुलाव’ है कि बीजिंग ताइवान को लेकर अपने रुख में समझौता करेगा। चीन के कड़े विरोध के बावजूद मैक्कार्थी के साथ त्साई की बैठक गुरुवार को हुई थी। कैलिफोर्निया की सिमि वैली में ‘रोनाल्ड रीगन प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी’ उच्च-स्तरीय बैठक का स्थल है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।