जिनपिंग की ताजपोशी से पहले ताइवान को दिखाई ताकत की हनक

<p><em><strong>चीन ने ताइवान के खिलाफ बल प्रयोग करने की चेतावनी दी है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का आरोप है कि विदेशी ताकतें अपने फायदे के लिए ताइवान की स्वतंत्रता को हवा दे रही हैं।</strong></em></p>

जिनपिंग की ताजपोशी से पहले ताइवान को दिखाई ताकत की हनक
16-10-2022 - 10:59 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

चीन ने शी जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति पद पर ताजपोशी से ठीक पहले ताइवान को तेवर दिखाए हैं। चेतावनी देते हुए कम्युनिस्ट पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हम ताइवान के खिलाफ बल प्रयोग करने का अधिकार रखते हैं। हालांकि, हमारी पहली पसंद ताइवान के चीन में शांतिपूर्ण पुनर्मिलन की है। 
चीन में हो रहा जिनपिंग का विरोध
चीन में शी जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने का विरोध हो रहा है। ऐसे में कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रवादी भावनाओं को भड़काने के लिए ताइवान के खिलाफ आक्रामक बयानबाजी कर रही है। 
ताकत का इस्तेमाल न करने का वादा नहीं कर सकते
सुन येली ने कहा कि हम बल के इस्तेमाल को छोड़ने का वादा नहीं कर सकते हैं। लेकिन, यह बता देना चाहते हैं कि चीन किसी भी तरह से अपने ताइवानी हमवतनों को टारगेट नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण पुनर्मिलन और ‘एक देश, दो व्यवस्था’ ताइवान मुद्दे को हल करने के लिए हमारे मूल सिद्धांत हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।