Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर निर्माण : दिसंबर 2023 से राम लला के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, जानिए कितना आएगा खर्च
<h1><strong>Ayodhya Ram Mandir : </strong></h1>
Ayodhya Ram Mandir परिसर में तीर्थयात्री सुविधा केंद्र और अन्य इकाइयों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और दिसंबर 2023 में राम लला का दर्शन शुरू हो जाने की उम्मीद है। Ayodhya Ram Mandir निर्माण समिति की ओर यह जानकारी दी गई है।
निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के कार्यालय की ओर से मंगलवार, 13 सितंबर को जारी एक बयान में कहा गया है, 'मंदिर का निर्माण कार्य योजना के अनुसार हो रहा है और दिसंबर 2023 से भक्तों को भगवान श्रीराम की पूजा करने का अवसर मिलने लगेगा।’ इसमें कहा गया है कि दिसंबर 2023 में भक्तों द्वारा श्रीराम लला का दर्शन किए जाने को ध्यान में रखते हुए, तीर्थयात्री सुविधा केंद्र, अन्य इकाइयों और परिसर में बुनियादी सेवाओं के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
What's Your Reaction?